RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

Delhi Capitals Beat Rajasthan Royals

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

In IPL 2026, Delhi Capitals defeated Rajasthan Royals by 7 wickets at Jaipur's Sawai Mansingh Stadium. KL Rahul and Pathum Nissanka led the chase.

rr vs dc ipl result दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार सीजन के टॉप स्कोरर बने kl

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL |

RR vs DC IPL Result: IPL 2026 के 43वें मुकाबले में   दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां RR ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 225 रन का स्कोर का टारगेट खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गवांकर 226 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

KL और Nissanka की धुंआधार बल्लेबाजी 

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पथुम निसांका और KL Rahul ओपनिंग करने उतरे। पथुम ने 33 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 62 रन बनाए। वहीं राहुल ने 40 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। इसी के साथ वो IPL के इस सीजन में टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 9 पारियों में 433 रन बना चुके हैं। 

DC की पारी

केएल राहुल और निसांका के अलावा नितीश राणा ने 17 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ट्रिस्टन ने 18 रन और अशुतोष 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

RR की ओर से रवीद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और तुषार ने 1-1 विकेट लिए।

यशस्वी और वैभव नहीं चले 

राजस्थान टीम की ओर यशस्वी जायसवाल महज 6 रन और वैभव सूर्यवंशी महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। वहीं टीम ध्रुव जुरेल ने 30 गेंद में 4 चौके, 1 छ्क्का लगाकर 42 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जडेजा 20 रन,  शुभम दुबे 6 रन बनाकर आउट हो गए। 

कप्तान की शानदार पारी भी हार से नहीं बचा सकी

टीम की कमान कप्तान रियान और फेरेरा ने संभाली और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया। रियान पराग ने 50 गेंद में 90 रन बनाकर नाबाद रहें, जिसमें 8 चौके और 5 छ्क्के शामिल रहें। टीम से फेरेरा ने 14 गेंद में 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहें।

DC टीम की ओर से मिचेल ने 3 विकेट झटके, जबकि जेमसन, अक्षर, नटराजन को 1-1 विकेट मिला।

दोनों की पॉइंट्स टेबल पर स्थिति

पॉइंट टेबल की बात करें तो दिल्ली टीम 8 अंको से पॉइंट टेबल पर छठवें स्थान पर है। वहीं RR टीम  12 अंको से पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर बनी हुई है। ऐसे ही और अपडेट के लिए मेरे चैनल को सब्सक्राइब कर लें और वीडियो को लाइक करना ना भूलें।

संबंधित सामग्री

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

खेल

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

Amidst IPL 2026, cricket star Vaibhav Suryavanshi is trending not for his sports skills but for a viral video of him cooking rotis, charming his fans.

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.


GT Vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा

In IPL 2026, Gujarat Titans and Sunrisers Hyderabad to clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad. Both teams have secured 7 wins so far.

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

खेल

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

In a thrilling IPL 2026 match, Delhi Capitals defeated Punjab Kings by 3 wickets, marking Punjab's fourth consecutive loss.