KKR Vs GT IPL 2026: IPL 2026 का 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आपस में भिड़ेंगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।

पॉइंट्स टेबल पर दोनों का हाल
अगर IPL 2026 की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने अब तक 12 मुकाबले खेले इसमें से 8 में जीत मिली तो 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा इसी के साथ टीम 16 अंकों से दूसरे स्थान पर है। वहीं KKR की बात करें तो उसने अब तक 11 मैच खेलें, जिसमें से 4 मैचों में जीत मिली तो 6 में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वो पॉइंट्स टेबल पर आठवे स्थान पर बनी हुई है।
दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अब तक 5 मैच खेले गए। इसमें से 4 मैच में गुजरात टीम को जीत मिली तो वहीं 1 मैच में गुजरात को जीत मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-12
गुजरात टाइटंस (GT)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।