Satna Couple Murder Suicide: सतना जिले के कोलगवां थाना अंतर्गत सिद्धार्थ नगर (अशोक विहार कॉलोनी) में एक कमरे में दो संदिग्ध परिस्थियों में शव मिला। बताया जा रहा है कि पहले युवक ने हत्या की फिर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान
मृतको की पहचान 29 वर्षीय पूनम अहिरवार, जो कि अनूपपुर की रहने वाली थी। वहीं 30 वर्षीय युवक की पहचान अंबिकेश गौतम के रुप में की गई। युवक रीवा का रहने वाला था।

बता दें कि, पूनम देवलोंद (बाणसागर) के शासकीय स्कूल में वर्ग-एक की टीचर थी, वहीं युवक अंबिकेश सतना के सितपुरा स्थित रिलायंस CNG प्लांट में नौकरी करता था।
छोटा भाई आया तो घटना का चला पता
पुलिस के मुताबिक मृतक अंबिकेश का छोटा भाई उसी के साथ रहता था। जब युवती आई तब छोटा भाई कमरे में नहीं था। बाद में जब अंकितेश शुक्रवार की शाम कमरे में पहुंचा तो बाहर से ताला लगा था, वो वापस लौट गया फिर 8 बजे आया फिर भी ताला बंद था। उसने भाई को कॉल किया जब कॉल नहीं उठाया तो उसने ताला तोड़ा देका अदंर भाई फांसी पर लटका था, वहीं युवती का शव जमीन पर पड़ा था। भाई ने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बता दें कि, बिकेश का छोटा भाई अंकितेश पिछले 3 साल से इस कमरे में किराए पर रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। दो माह पहले नौकरी लगने के बाद से अंबिकेश सतना आया था।

पड़ोसी का बयान
पड़ोस में रहने वाले एक बैंक कर्मी ने बताया कि- 'गुरुवार रात करीब 10:30 बजे अंबिकेश एक युवती को अपने साथ कमरे में लेकर आया था। दरवाजा खोलने के बाद दोनों अंदर चले गए और फिर कोई बाहर नहीं निकला। पुलिस को शक है कि देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में अंबिकेश ने पूनम की हत्या कर दी। मकान मालिक ने यह भी बताया कि कमरे की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी है, जिससे कोई भी आ-जा सकता है।'
पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि- 'युवक ने पहले किसी धारदार हथियार से युवती की हत्या की और फिर उसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।'

घटनास्थल पर CSP डीपी सिंह चौहान और फॉरेसिंक एक्सपर्ट डॉ. महेंद्र सिंह ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवती की पहचान आधार और आई-कार्ड से हुई। पुलिस को युवती के पास इंदौर का टिकट भी मिली, जिससे पुलिस जांच कर रही है कि, जब युवती की टिकट अनूपपुर से इंदौर जाने की थी, तो वो सतना क्यों आई? उसका युवक से क्या संबंध है?
पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया
पुलिस दोनों के मोबइल जब्त कर जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।