LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

LSG Defeats RCB in IPL 2026

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

In the 50th match of IPL 2026, LSG beat RCB at Ekana Stadium, despite rain interruptions. Mitchell Marsh scored a century.

lsg vs rcb ipl 2026 rcb को lsg के हाथों मिली हार प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार |

LSG Vs RCB IPL 2026: IPL 2026 19वें सीजन के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार मिली। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां बेंगलुरु टीम ने टॉस जीतकर  गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी LSG ने 19 ओवर में 3 विकेट गवांकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया।

बता दें कि, पहली पारी की दौरान तीन बार बारिश की वजह से मैच बीच में रोकना पड़ा। इस वजह से टीमों को 20 की जगह 19 ओवर दिया गया। 

मिचेल मार्श का शानदार शतक

लखनऊ टीम की ओर से मिचेल मार्श ने धुंआधार पारी खेली और 49 गेंद में ही सेंचुरी पूर कर ली। टीम की ओर से सबसे तेतज शतकर लगाने वाले खिलाड़ी बन गए  है। उन्होंने 56 गेंद में 9 छक्के और 9 चौकों की मदद से 111 रन बनाए और फिर आउट हो गए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

इसके अलावा टीम से अर्शिन कुलकर्णी 17 रन, निकोलस पूरन ने 38 रन बनाकर आउट हो गए। रिषभ पंत 32 रन बनाकर नाबाद रहें।

कोहली को प्रिंस यादव ने किया बोल्ड 

टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम से जैकब 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरे ओवर में विराट कोहली को प्रिंस यादव ने 0 रन पर ही बोल्ड कर दिया। टीम ने 2 ओवर में 2 विकेट गवां  दिए।

रजत की फिफ्टी भी जीत नहीं दिला सकी

RCB की ओर से पडिक्कल 34 रन, जितेश शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार ने 31 गेंद में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। फिर आउट हो गए। टीम से टीम और क्रुणाल पांड्या ने टीम को जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन टिम भी 17 गेंद पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इनके अलावा क्रुणाल  23 रन और रोमारियो शेफर्ड 23 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

बारिश की वजह से 3 बार रुका मैच

बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान पहली पारी के दौरान बारिश की वजह से 3 बार रोकना पड़ा। पहली बार दूसरे ओवर में बारिश आई और मैच करीब 10 मिनट तक रुका रहा। फिर 9वें ओवर के बाद लखनऊ में फिर बारिश आई और खेल बीच में रोकना पड़ा। 14वें ओवर के बाद फिर बारिश शुरू हो गई और मैच करीब आधे घंटे तक रुका रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्संश: टिम डेविड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओसवाल, वेंकटेश अय्यर।

लखनऊ सुपर जाइंट्स

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव।
 

संबंधित सामग्री

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

खेल

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

Amidst IPL 2026, cricket star Vaibhav Suryavanshi is trending not for his sports skills but for a viral video of him cooking rotis, charming his fans.

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.


GT Vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा

In IPL 2026, Gujarat Titans and Sunrisers Hyderabad to clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad. Both teams have secured 7 wins so far.

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

खेल

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

In a thrilling IPL 2026 match, Delhi Capitals defeated Punjab Kings by 3 wickets, marking Punjab's fourth consecutive loss.