King Kohli के बल्ले ने बरपाया कहर, KKR को मिली करारी शिकस्त

RCB Defeats KKR in IPL 2026

King Kohli के बल्ले ने बरपाया कहर, KKR को मिली करारी शिकस्त

In the 19th season of IPL 2026, RCB won against KKR by 6 wickets, with Virat Kohli scoring an unbeaten 105 runs.

king kohli के बल्ले ने बरपाया कहर kkr को मिली करारी शिकस्त

King Kohli के बल्ले ने बरपाया कहर, KKR को मिली करारी शिकस्त |

RCB vs KKR IPL 2026 Result: IPL 2026 के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी KKR टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में किंग कोहली में अहम भूमिका निभाई। 

अंगकृष और रिंकू की शानदार पारी 

पहले बैटिंग करने उतरी KKR की ओर सेअजिंक्य रहणे 19 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अंग कृश रघुवंशी ने क्या शानदार पारी खेली। उन्होंने  46 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कैमरन ग्रीन आखिरी ओवर में रन आउट हो गए और रिंकू सिंह 29 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। 

कोहली ने बनाए रिकॉर्ड 

किंग कोहली ने कमाल कर दिया। उन्होंने 60 गेंद में 105 रन की नाबाद पारी खेली और इसी के साथ 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने T-20 में सबसे तेज 14,000 रन पूरे कर लिए हैं और इस मुकाम को उन्होंने 409 पारियों में हासिल कर लिया है और ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज बन गए हैं। IPL में 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी कोहली  ही हैं। 

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। यह उनका  279वां मुकाबला था। वहीं धोनी और रोहित नेअब तक IPL में 278-278 मैच खेले हैं। 279 मैचों में 9 शतक और 66 फिफ्टी की मदद से 9145 रन अपने नाम कर चुके हैं।

RCB को मिली जीत

किंग कोहली के अलावा टीम की ओर से जैकअप वेथल नहीं चले और वह 15 रन बनाकर आउट हो गए।  रजत पाटीदार 11 और पडिकल 39 रन बनाकर आउट हो गए और टिम डेविड दो रन बनाकर आउट हो गए। वहीं किंग कोहली अंत तक डटे रहे। इसी के साथ आज आरसीबी को जीत मिली और आरसीबी पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है।  

टिम को आउट करने वाले प्लेयर को कोहली ने लगाया गले

खास बात यह थी कि , टिम डेविड के कैच पकड़ने वाले मनीष पांडे थे, उन्होंने बेहतरीन तरीके से कैच पकड़ा, जिसके बाद किंग कोहली उनके पास गए, उनकी तारीफ की और उन्हें गले लगाया। 

बता दें कि, मनीष पांडे IPL में तब से खेल रहे हैं जब से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खेलना शुरू किया था। RCB की ओर से IPL में पहला शतक लगाने वाले क्रिकेटर मनीष पांडे ही थे।  

संबंधित सामग्री

सूर्यकुमार यादव ने MI से तोड़ा नाता? हटाए 100 से ज्यादा पोस्ट

खेल

सूर्यकुमार यादव ने MI से तोड़ा नाता? हटाए 100 से ज्यादा पोस्ट

सूर्यकुमार यादव को BCCI ने भारतीय T20I टीम की कप्तानी से हटा दिया और उनके मुंबई इंडियंस टीम से भी बाहर होने की खबरें हैं।

वैभव के साथ माता-पिता भी जाएंगे आयरलैंड और इंग्लैंड, BCCI का बड़ा फैसला!

खेल

वैभव के साथ माता-पिता भी जाएंगे आयरलैंड और इंग्लैंड, BCCI का बड़ा फैसला!

BCCI has included Vaibhav Suryavanshi, the youngest player in the Indian cricket team, allowing his parents to accompany him on tours.

भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

खेल

भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

In a major shake-up, Shreyas Iyer takes over as India''s T20 captain, while 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi makes history as the youngest player in the squad.


IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1

खेल

IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1

India opts to bat first in the sole Test match against Afghanistan at Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur. India's score stands at 84/1.

K.S.Bharat ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास!

खेल

K.S.Bharat ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास!

After a brief but impactful international career, Indian wicketkeeper-batsman KS Bharat has announced his retirement from international cricket.