SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

SRH ने MI को IPL 2026 में हराया

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

IPL 2026 के मैच में SRH ने MI को 6 विकेट से हराया। रिकल्टन के शतक के बावजूद MI जीत नहीं सकी, SRH ने 249 रन बनाकर जीत हासिल की।

srh के हाथो mi को मिली सीजन की छठवीं हार क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी

MI Vs SRH IPL 2026: SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी.. |

MI Vs SRH IPL 2026: IPL 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई टीम को 6 विकेट से हराया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां मुंबई टॉस जीतकर कर बैटिंग करने उतरी और 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 243 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी SRH टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर 249 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। इसी के साथ मुंबई टीम इस सीजन की छठवीं हार मिली। 

बता दें  कि,  पॉइंट टेबल पर मुंबई टीम नौवें स्थान पर है। वहीं SRH टीम अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। 

रिकेल्टन का धमाकेदार शतक, फिर भी हारी MI

पहले बैटिंग करते हुए मुंबई टीम की ओर से विल जैक्स 46 रन और हार्दिक पांड्या 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव 5 रन, नमन धीर 22 रन , तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। 

लेकिन रायन रिकल्टन ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 55 गेंद में 123 रन बनाए। साथ ही10 चौके और 8 चौके भी लगाए। टीम के स्कोर को 243 तक पहुंचाया। हालांकि SRH के दैत्यों ने मिलकर मुंबई टीम को करारी शिकस्त दी।

SRH की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट चटकाएं। वहीं हर्ष दुबे, साकिब, नितीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिले।

SRH की धुंआधार पारी 

टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 45 रन बनाए। वहीं ट्रैविस हेड ने  76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। साथ ही अभिषेक के साथ 52 रन में 129 रन की साझेदारी की।। हेड ने 30 गेंद में 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 76 रन बनाकर पावेलियन लौट गए।

क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी

वहीं ईशान किशन बिना खाता खोले और नितीश कुमार 21 रन बनाकर आउट हो गए फिर सलिल अरोरा और हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली। सलिल 10 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन और हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंद में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहें और टीम को शानदार जीत दिला दी।

MI की ओर से अल्लाह ने 2, हार्दिक 1 और ट्रेंट ने 1 विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर- अनिकेत वर्मा।

मुंबई इंडियंस

रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार।

इम्पैक्ट ऑप्शंस -मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दूल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा और दानिश मलेवर।

संबंधित सामग्री

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

खेल

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

Amidst IPL 2026, cricket star Vaibhav Suryavanshi is trending not for his sports skills but for a viral video of him cooking rotis, charming his fans.

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.


GT Vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटन्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा

In IPL 2026, Gujarat Titans and Sunrisers Hyderabad to clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad. Both teams have secured 7 wins so far.

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

खेल

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

In a thrilling IPL 2026 match, Delhi Capitals defeated Punjab Kings by 3 wickets, marking Punjab's fourth consecutive loss.