रेसलर विनेश की बढ़ी मुश्किले, घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगा बैन

Vinesh Phogat Wrestling Ban

रेसलर विनेश की बढ़ी मुश्किले, घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगा बैन

Indian wrestler Vinesh Phogat has been banned from domestic competitions until June 26 due to allegations of indiscipline and anti-doping rule violations.

रेसलर विनेश की बढ़ी मुश्किले घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगा बैन

रेसलर विनेश की बढ़ी मुश्किले, घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगा बैन |

Vinesh Phogat Wrestling Ban: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलंपियन विनेश फोगाट पर 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। महासंघ ने 9 मई शनिवार को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया।

15 पन्नों का जारी किया नोटिस

WFI ने 15 पन्नों के नोटिस में विनेश फोगाट से जवाब मांगा है। नोटिस में चार प्रमुख आरोप लगाए गए हैं। महासंघ के अनुसार, विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए निर्धारित 6 महीने पहले सूचना नहीं दी, जिससे WFI के संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों और एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ।

भारतीय कुश्ती की छवि को पहुंचा नुकसान

WFI ने अपने नोटिस में कहा कि - 'विनेश फोगाट के व्यवहार से भारतीय कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय छवि खराब हुई और राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।'

महासंघ ने पूछा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

पेरिस ओलंपिक विवाद फिर संन्यास 

विनेश फोगाट अगस्त 2024 में पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग में ओवर वेट पाए जाने की वजह से डिस्क्वालीफाई हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था, लेकिन कुछ समय बाद अपना फैसला वापस ले लिया।

डोप टेस्ट में गैर-मौजूदगी का आरोप

दूसरा बड़ा आरोप 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में हुए डोप टेस्ट से जुड़ा है। विनेश उस टेस्ट में शामिल नहीं हुईं। अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने इस मामले में 4 मई को उन्हें नोटिस जारी किया था।WFI के इस कदम से विनेश फोगाट के भविष्य पर असर पड़ सकता है। फिलहाल उन्होंने इस नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


 

संबंधित सामग्री

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

खेल

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

श्रीलंका-A ने IND A को सुपर ओवर में हराया। खेल के बाद भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई विशेन हलंबागे के बीच तीखी बहस हुई।

RE-NEET से पहले Telegram पर रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

देश-विदेश

RE-NEET से पहले Telegram पर रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने RE-NEET 2026 परीक्षा से पहले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है ताकि पेपर लीक और धोखाधड़ी को रोका जा सके।

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

रेतीले बवंडर और तेज आंधियों से उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मानसून की गति में भी धीमापन दर्ज किया गया।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

राज्य

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

अलवर के सोड़ावास से बड़ौदामेव के बीच 86 किमी लंबे सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण जोरों पर है। यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।