राम मंदिर जमीन घोटाला उजागर

राम मंदिर चढ़ावा: संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर संबंधित जमीन घोटाले के 11 सबूत SIT को सौंपे। उन्होंने खरीदी गई जमीन की अनियमितताओं पर प्रकाश डाला।

राम मंदिर चढ़ावा: संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

राम मंदिर जमीन घोटाला उजागर

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT को आप सांसद संजय सिंह ने जमीन घोटाले से जुड़े सबूत दिए। सांसद संजय सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ में SIT के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत के ऑफिस पहुंचे। वे करीब 12 मिनट कमरे में रुके। 

SIT को सौंपे सबूत

संजय सिंह ने कहा- राम मंदिर में जमीन घोटाले के 11 कागजात मैंने SIT को सौंपे हैं। उन्होंने कहा-एक-एक कर सब सामने आ रहा है। पैसे की बरामदगी हो चुकी है, चढ़ावे में चोरी के तमाम सबूत मिल चुके हैं। फिर भी अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया? किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कोई FIR अब तक क्यों दर्ज नहीं की गई। यह बेहद हैरान करने वाली बात है।

सोशल मीडिया पर झूठीन खबरें

दरअसल, सांसद संजय सिंह ने दावा किया था कि उनके पास अयोध्या में जमीन घोटाले से जुड़े सबूत हैं। इसके बाद SIT के प्रमुख कुमार विश्वास पंत ने उन्हें सबूत के साथ बुलाया था। उन्होंने बताया - सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मामले की जांच SIT कर रही है। SIT रिपोर्ट का इंतजार करें। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

सबूत और गवाह

संजय सिंह ने बताया कि हमने 11 सबूत सौंप दिए हैं। हरीश-कुसुम पाठक से ट्रस्ट ने 4.97 करोड़ की जमीन 8 करोड़ में खरीदी थी। इसमें जो गवाह हैं, उनमें ऋषि कुमार उपाध्याय और अनिल मिश्रा हैं। अनिल मिश्रा ट्रस्ट के सदस्य हैं और ऋषि कुमार उस समय BJP के मेयर थे। 

2021 में सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने जो जमीन हरीश-कुसुम पाठक से खरीदी, उसे 5 मिनट बाद ही साढ़े 18 करोड़ में ट्रस्ट को बेच दी। मजेदार बात यह है कि दोनों खरीद में अनिल और ऋषि कुमार उपाध्याय गवाह हैं। 

41.60 लाख की जमीन 2 करोड़ में बेची गई। सांसद ने कहा- मैं ओरिजनल कागज लेकर आया हूं। इनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है। SDM अयोध्या खुद लिखकर दे रहे हैं कि यह जमीन नजूल की जमीन है। तो कैसे इस जमीन को 24 करोड़ में खरीदा गया? यह तो सीधे ट्रस्ट के पैसों में चंदा चोरी की डकैती है।

संबंधित सामग्री

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में नई सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें निकम्मा बताया।

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के दौरान बॉडी-शेमिंग और ट्रोलिंग के खिलाफ बोलते हुए, महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद के बदलावों को स्वीकार करने की बात कही।

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग

सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग

मध्यप्रदेश में आदिवासी नायकों की विरासत को संजोते हुए, सरकार ने राजा शंकर शाह और रानी दुर्गावती जैसे महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालयों की स्थापना की है।

तेजपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में B.Sc छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे से मिली डायरी ने बढ़ाया रहस्य

तेजपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में B.Sc छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे से मिली डायरी ने बढ़ाया रहस्य

असम के तेजपुर यूनिवर्सिटी में B.Sc के छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध मौत हुई। पुलिस ने डायरी बरामद की जिसमें मौत से पहले का नोट मिला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर