बंडा में बड़ी कार्रवाई

बंडा अवैध शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बंडा में अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।

By : आशुतोष शर्मा
बंडा अवैध शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर दौरे के बाद जिला प्रशासन ने पाँच अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये। बंडा क्षेत्र में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा में आरोपियों के पांच अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया, जिसमें मनीष लोधी के तीन, चंद्रभान राजपूत का एक एवं आशीष साहू का एक निर्माण कार्य का ध्वस्त किया गया।

नगर परिषद बंडा और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकान, पक्की बिल्डिंग और गोदामों को जमींदोज किया। इस दौरान मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के अनुसार बंडा अवैध शराब प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू द्वारा लंबे समय से शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था। इन्हीं अवैध संपत्तियों से अवैध शराब का कारोबार भी संचालित किया जा रहा था।

प्रशासन द्वारा उक्त आरोपियों को बुलडोजर कार्यवाही के 24 घंटे पूर्व नोटिस चस्पा कर संबंधित अतिक्रमण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन तय समय-सीमा में आरोपियों द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद आज नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, माफिया और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना कृषि महोत्सव में वर्चुअली भाग लिया, किसानों को उन्नत कृषि तकनीक और जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी.

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश की व्यापक संभावनाओं की घोषणा की, विशेषकर भोपाल और इंदौर में।

छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी

छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को भोपाल के शासकीय स्कूलों में 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट छात्रों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से गौशालाओं को वितरित करेंगे ₹66.74 करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से गौशालाओं को वितरित करेंगे ₹66.74 करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 17 सितंबर को इंदौर में 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश के लिए ₹66.74 करोड़ का अनुदान ऑनलाइन DBT के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर