बैतूल में हत्या का खुलासा

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

By : सोनिया रायकवार
बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम खोदरी में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पार्टी के दौरान पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने दोस्त शेखर पाल के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपा दिया गया था।

30 सितंबर को घर से निकला था शेखर

मामला 30 सितंबर का है। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय शेखर पाल की मां ने झल्लार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शेखर सुबह करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से ग्राम खोदरी निवासी सुनील टांडिलकर से मिलने और सिरदर्द का इलाज कराने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने दो भाइयों पर जताया शक

रात करीब 8 बजे परिजनों को खोदरी में शेखर की हत्या की जानकारी मिली। परिजनों ने सुनील टांडिलकर और उसके भाई गजानंद टांडिलकर पर शक जताया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी वाहिद खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कराया।

पुलिस ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

पुलिस के मुताबिक, सीन ऑफ क्राइम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी की टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और फोटोग्राफी कराई। मामले में अपराध क्रमांक 184/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

शराब पार्टी में टिप्पणी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना के समय गजानंद टांडिलकर के घर पर गजानंद, उसका बड़ा भाई सुनील और शेखर पाल शराब पी रहे थे। इसी दौरान शेखर ने गजानंद की पत्नी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों भाइयों ने शेखर के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से उसके सिर और गर्दन पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

टपरे से बरामद हुआ शव

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए गजानंद के घर के सामने स्थित सुनील के टपरे में रख दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान वहीं से शेखर का शव बरामद किया।

दोनों भाई गिरफ्तार

पुलिस ने ग्राम खोदरी निवासी 31 वर्षीय गजानंद पिता संजू टांडिलकर और 33 वर्षीय सुनील पिता संजू टांडिलकर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

संबंधित सामग्री

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत में ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर