दिलचस्प चुनावी घटना भरतपुर में

सीएम भजनलाल शर्मा के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी, पिता बोले- 'मैं तो बीजेपी का हूं'

भरतपुर में कांग्रेस की बबीता शर्मा ने मुख्यमंत्री के पिता से वोट मांगा, जिसपर उन्होंने अपने बीजेपी समर्थन की बात कही।

By : रोहन उमक
सीएम भजनलाल शर्मा के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी, पिता बोले- 'मैं तो बीजेपी का हूं'

सीएम भजनलाल शर्मा के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी, पिता बोले- 'मैं तो बीजेपी का हूं'

भरतपुर में स्थानीय चुनाव के प्रचार के दौरान एक दिलचस्प सियासी वाकया सामने आया। वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस की प्रत्याशी बबीता शर्मा वोट मांगते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के घर पहुंच गईं। मुख्यमंत्री के घर पर उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने उनसे मुलाकात की और अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हालांकि, वोट मांगने पर मुख्यमंत्री के पिता ने साफ तौर पर कहा कि वह बीजेपी के समर्थक हैं। इसके बाद दोनों के बीच हुई संक्षिप्त बातचीत राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई।

वोट मांगने पहुंची कांग्रेस की प्रत्याशी बबीता शर्मा

सीएम का घर वार्ड नंबर 41 में

कांग्रेस प्रत्याशी बबीता शर्मा ने बताया कि वह वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वह महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मकान भी इसी वार्ड में आता है।

बबीता के मुताबिक, वह 6 सितंबर को भी प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री के घर वोट मांगने पहुंची थीं, लेकिन उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री के घर जाने का फैसला किया।

पुलिसकर्मियों से किया मिलने का आग्रह

बबीता शर्मा जब मुख्यमंत्री के घर पहुंचीं तो वहां उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों से मुख्यमंत्री के पिता से मुलाकात कराने का आग्रह किया।

कुछ देर बाद किशन स्वरूप शर्मा ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। बबीता ने उनसे कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस पर मुख्यमंत्री के पिता ने जवाब दिया, 'मैं तो बीजेपी का हूं।'

बबीता शर्मा ने बताया कि उन्होंने न तो उनका पर्चा लिया और न ही उन्हें आशीर्वाद दिया। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के तौर पर हर व्यक्ति से वोट मांगना उनका अधिकार है।

बबीता शर्मा

वार्ड 41 में कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला

वार्ड नंबर 41 में इस बार मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा माना जा रहा है। कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी दीपक मुद्गल की पत्नी योगेश्वरी मुद्गल को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर इलाके में सियासी हलचल तेज है।

मुख्यमंत्री का घर इसी वार्ड में होने के कारण चुनावी मुकाबला पहले से ही खासा चर्चा में है। अब कांग्रेस प्रत्याशी का मुख्यमंत्री के घर जाकर उनके पिता से वोट मांगना इस चुनावी जंग में एक दिलचस्प प्रसंग के तौर पर सामने आया है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू और भाजपा सांसद महाजन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, विभिन्न मामलों में उनकी कार्रवाई की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बिजली करार से अंकिता भंडारी केस तक विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बिजली करार से अंकिता भंडारी केस तक विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

उत्तराखंड के सीएम धामी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर, बिजली समझौता और जमीन बिक्री के सवालों पर सफाई दी। अंकिता भंडारी मामले में कदम उठाने का भी उल्लेख किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर