धामी ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप

मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बिजली करार से अंकिता भंडारी केस तक विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

उत्तराखंड के सीएम धामी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर, बिजली समझौता और जमीन बिक्री के सवालों पर सफाई दी। अंकिता भंडारी मामले में कदम उठाने का भी उल्लेख किया।

By : सोनिया रायकवार
मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बिजली करार से अंकिता भंडारी केस तक विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ स्थित उत्तराखंड कोल पावर प्लांट को लेकर कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि 2014-15 में हुए समझौतों के चलते राज्य को महंगी दर पर बिजली खरीदनी पड़ रही है। उनके मुताबिक, दीर्घकालिक जरूरतों को देखते हुए पारदर्शी प्रक्रिया से नया समझौता किया गया है, जिससे सस्ती बिजली उपलब्ध होगी।

सरकारी जमीन बेचने के आरोप

यूआईआईडीबी के जरिए करीब 7 हजार बीघा सरकारी जमीन बेचने के कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड का उद्देश्य निवेश, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार और नीति आयोग की नियमावली के तहत काम हो रहा है और अब तक बोर्ड को 45 एकड़ जमीन भी ट्रांसफर नहीं हुई है।

अंकिता भंडारी केस पर बयान

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीएम धामी ने कहा कि घटना के बाद सरकार ने तत्काल कड़े कदम उठाए थे। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

2027 चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के आरोपों पर धामी ने कहा कि विपक्ष के पास जमीनी मुद्दों की कमी है और उसके दावे आधारहीन हैं।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू और भाजपा सांसद महाजन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर