भीषण आग लखनऊ एयरपोर्ट पर

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में आग लगने से 33 कमरे जल गए। आग से मजदूर झुलस गए और कुछ ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गए।

By : सोनिया रायकवार
लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह लेबर कैंप में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 6:30 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग से कैंप के 33 कमरे जल गए।

प्लास्टिक से बनी थी बिल्डिंग

जिस बिल्डिंग में मजदूर रहते थे, वह टर्मिनल से करीब 250 से 300 मीटर दूर थी। मजदूरों के रहने के लिए इसे अस्थायी तौर पर पीवीसी यानी प्लास्टिक से बनाया गया था। प्लास्टिक की वजह से आग तेजी से फैल गई। बिल्डिंग में करीब 300 मजदूर रहते थे, जो एयरपोर्ट परिसर में बन रहे एक होटल के निर्माण कार्य में लगे थे।

जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

आग लगने के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई। बिहार निवासी 30 वर्षीय निर्मल आग की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गया। वहीं, प्रतापगढ़ निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। दोनों को कृष्णानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजदूरों का सामान जलकर राख

सीतापुर निवासी रामपाल ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी के बाद सो रहा था। इसी दौरान नीचे के फ्लोर पर आग लग गई। देखते ही देखते करीब 15 कमरे आग की चपेट में आ गए। ऊपर वाले कमरे में होने की वजह से वह किसी तरह बाहर निकल पाया, लेकिन उसके कपड़े और पैसे जल गए।

मूलचंद ने बताया कि वह करीब एक हफ्ते से यहां काम कर रहा था। रात 3 बजे तक ड्यूटी करने के बाद वह सोने गया था। शोर सुनकर आग की जानकारी हुई और वह जान बचाकर बाहर भागा। आग में उसका सामान भी जलकर राख हो गया।

एक घंटे में आग पर पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग का धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।

राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है और एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन भी प्रभावित नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान जनता की समस्याएँ सुनी और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और राहत सामग्री वितरित की।

सीएम योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर

सीएम योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर

लखनऊ स्थित हिंदकेयर मेडटेक स्टार्टअप ने इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीकी नवाचार किया है, जिससे दुर्घटना के समय बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

सीएम योगी ने गमछा खरीद कर किया भुगतान, आश्रम में उपलब्ध वस्त्रों-उत्पादों को देखा और जानकारी भी ली

सीएम योगी ने गमछा खरीद कर किया भुगतान, आश्रम में उपलब्ध वस्त्रों-उत्पादों को देखा और जानकारी भी ली

लखनऊ में गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी आश्रम का दौरा कर खादी उत्पाद खरीदे और लोगों को खादी खरीदने के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी ने बापू की 157वीं जयंती पर निवेदित की श्रद्धा, प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामना

सीएम योगी ने बापू की 157वीं जयंती पर निवेदित की श्रद्धा, प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और स्कूली बच्चों ने गीतों की प्रस्तुति दी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर