भोपाल हादसा

भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत, एमपी नगर में सड़क किनारे पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका, चपेट में आई 1 महिला

भोपाल के एमपी नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई।

By : दिव्या मिस्त्री
भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत, एमपी नगर में सड़क किनारे पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका, चपेट में आई 1 महिला

भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार रात करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, दिव्यऋषि शॉपिंग के लिए एमपी नगर पहुंचे थे। सड़क पार करने के दौरान हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पोल पकड़ते ही लगा करंट

प्रत्यक्षदर्शी हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी के मुताबिक, दिव्यऋषि सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सहारे के लिए सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को एक हाथ से पकड़ लिया। दूसरे हाथ से दीवार पकड़ने की कोशिश करते समय पोल में करंट होने के कारण उन्हें जोरदार झटका लगा।

एक महिला भी करंट की चपेट में आ

हादसे के दौरान एक महिला भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों को संभाला। करंट लगने के बाद दिव्यऋषि सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों में भी कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

पुलिसकर्मियों ने मौके पर दिया CPR

हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। दिव्यऋषि को मौके पर सीपीआर दिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान लगाया गया था पोल

प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मी के अनुसार, जिस पोल में करंट आया था, उसे मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान लगाया गया था। पोल के पास तार खुले होने की बात भी सामने आई है। हालांकि करंट पोल तक कैसे पहुंचा, इसकी अभी जांच की जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

घटना की जानकारी मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे वाले स्थान पर लगे पोल, बिजली कनेक्शन, खुले तार और निर्माण कार्य से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल के छात्रों ने उनकी फिजिक्स शिक्षिका के तानाशाहीपूर्ण व्यवहार और अन्य आरोपों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर