भोपाल के हमीदिया अस्पताल में खुले में हुआ पोस्टमॉर्टम, वीडियो वायरल

भोपाल अस्पताल विवाद

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में खुले में हुआ पोस्टमॉर्टम, वीडियो वायरल

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक शव का पोस्टमॉर्टम खुले में किया गया, जिसका वीडियो वायरल होने पर जनता में भारी आक्रोश उत्पन्न हुआ है।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में खुले में हुआ पोस्टमॉर्टम वीडियो वायरल

भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में मॉर्च्युरी के अंदर जाने वाले खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमॉर्टम किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

शव की पहचान नहीं हो सकी थी

जानकारी के मुताबिक, बजरिया थाना क्षेत्र से पुलिस एक अज्ञात व्यक्ति का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। आरोप है कि शव को मॉर्च्युरी के अंदर ले जाने के बजाय खुले रास्ते पर ही स्ट्रेचर पर रख दिया गया और वहीं दो डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से मरीजों के परिजन, आम लोग और अस्पताल स्टाफ लगातार गुजरते रहे।

शव से तेज बदबू आ रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव से तेज बदबू आ रही थी, जिसके कारण कई लोगों को वहां से हटना पड़ा। बावजूद इसके डॉक्टर खुलेआम शव की चीर-फाड़ करते रहे। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पोस्टमॉर्टम खुले एरिया में किया जा रहा है और आसपास लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

सामान्य पोस्टमॉर्टम अंदर ही किए जाते है

मामला सामने आने के बाद गांधी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. आशीष जैन ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ विशेष मामलों में शवों की सफाई और कीड़े हटाने की प्रक्रिया मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले एरिया में की जाती है। उन्होंने दावा किया कि सामान्य पोस्टमॉर्टम अंदर ही किए जाते हैं।

हालांकि वायरल वीडियो प्रशासन के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शव का मुख्य पोस्टमॉर्टम खुले रास्ते पर ही किया जा रहा था। इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था, मानव संवेदनाओं और मेडिकल प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

संबंधित सामग्री

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

राज्य

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच कर कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षणों में अनेक अनियमितताएं पाई गईं।

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

राज्य

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

मध्य प्रदेश के भोपाल से PFI मॉड्यूल मामले में जांच गहराती, फराज जेल भेजा गया, नईम रिमांड पर। NIA की भी जल्द हस्तक्षेप की संभावना।

 ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

राज्य

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भीम नगर में जनता से संपर्क साधा, इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग किया और बोर्ड परीक्षा टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर भी गए।

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

राज्य

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

ओंकार पीठम् में ज्योतिष प्रशिक्षण का 19वां दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें 25 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं और भविष्य के सत्रों की घोषणा की गई।