भोपाल कॉलेज में मारपीट

'कॉलेज में नए आए हो, सही से बात किया करो...', भोपाल के LNCT में जूनियर छात्र से बर्बरता, सीनियर्स पर FIR

भोपाल के LNCT कॉलेज में जूनियर छात्र उदयवीर सिंह के साथ मारपीट की गई। सीनियर छात्रों पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे हैं।

By : सोनिया रायकवार
'कॉलेज में नए आए हो, सही से बात किया करो...', भोपाल के LNCT में जूनियर छात्र से बर्बरता, सीनियर्स पर FIR

भोपाल के LNCT कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीई सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र उदयवीर सिंह ने अपने सीनियर छात्र कार्तिक और उसके साथियों पर अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। छात्र की शिकायत पर बिलखिरिया थाना पुलिस ने कार्तिक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में छात्र के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे पांच टांके लगाए गए।

कैंटीन में हुई कहासुनी

उदयवीर के मुताबिक, घटना 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। वह कॉलेज की कैंटीन में दोस्तों के साथ चाय पी रहा था। इसी दौरान सीनियर छात्र कार्तिक वहां पहुंचा और कथित तौर पर उससे कहा कि कॉलेज में नया होने के कारण उसे सही तरीके से बात करनी चाहिए। छात्र का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ अभद्रता की गई और उसे थप्पड़ मारा गया।

बस के पीछे छिपकर हमला करने का आरोप

उदयवीर का आरोप है कि करीब दो घंटे बाद दोपहर 2:30 बजे जब वह क्लास की तरफ जा रहा था, तब कुछ सीनियर छात्र बस के पीछे छिपे हुए थे। आरोप के मुताबिक, कुछ छात्रों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और उसे घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की।

मारपीट के दौरान उदयवीर के हाथ में चोट आई और सिर पर गंभीर चोट लगी। सिर की चोट के बाद उसे पांच टांके लगाए गए। छात्र के दोस्तों तनिष और शुभ ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।

कॉलेज स्टाफ पर भी लगाए आरोप

उदयवीर ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपी उसे धमकी देकर मौके से भाग गए। इसके बाद वह कॉलेज की एडमिशन शाखा पहुंचा और मदद मांगी। छात्र के मुताबिक, उसे पहले कॉलेज की क्लीनिक ले जाया गया, लेकिन वहां पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं थी। बाद में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

छात्र ने कॉलेज स्टाफ पर परिजनों को तुरंत सूचना नहीं देने का भी आरोप लगाया है। उसका दावा है कि अस्पताल में चोट के कारण को फुटबॉल खेलते समय लगी चोट बताने का दबाव बनाया गया। साथ ही, छात्र के मुताबिक उससे घटना को लेकर अपनी मर्जी के मुताबिक आवेदन लिखने के लिए भी कहा गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलखिरिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते के अनुसार, LNCT कॉलेज में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच मारपीट की शिकायत मिली है। पुलिस ने उदयवीर सिंह की शिकायत पर कार्तिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना के समय मौजूद छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मारपीट में कार्तिक के अलावा और कौन-कौन छात्र शामिल था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला रैगिंग से जुड़ा है या नहीं।

संबंधित सामग्री

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल के छात्रों ने उनकी फिजिक्स शिक्षिका के तानाशाहीपूर्ण व्यवहार और अन्य आरोपों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर