भोपाल में अस्पतालों का प्रदर्शन

6 महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में प्राइवेट अस्पतालों का धरना; NABH शर्त हटाने की मांग

भोपाल के प्राइवेट अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत भुगतान में देरी को लेकर प्रदर्शन किया, NABH शर्तों का भी विरोध जताया।

By : दिव्या मिस्त्री
6 महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में प्राइवेट अस्पतालों का धरना; NABH शर्त हटाने की मांग

भोपाल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज करने वाले प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर और संचालक बुधवार को प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए। प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के बैनर तले अस्पताल संचालक जेपी हॉस्पिटल कैंपस स्थित आयुष्मान योजना के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए पिछले 5 से 6 महीने से लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की। अस्पताल संचालकों का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण दवाइयों के वेंडर्स और अस्पताल के स्टाफ का भुगतान करने में भी परेशानी आ रही है।

468 अस्पतालों का करोड़ों का भुगतान बाकी

यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. धनंजय मिश्रा के अनुसार भोपाल में करीब 468 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। एसोसिएशन का दावा है कि प्रत्येक अस्पताल का औसतन डेढ़ से दो करोड़ रुपए तक का भुगतान बकाया है। अस्पताल संचालकों ने मांग की है कि आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों की लंबित राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से पैसा नहीं मिलने के कारण अस्पतालों की रोजमर्रा की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है।

NABH की अनिवार्यता को लेकर विवाद

प्रदर्शन के दौरान अस्पताल संगठनों ने NABH की अनिवार्यता को लेकर भी विरोध जताया। अस्पताल संचालकों के मुताबिक आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए NABH सर्टिफिकेशन की शर्त लागू की जा रही है। संगठनों का कहना है कि वे अस्पतालों में गुणवत्ता मानकों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन NABH को स्वैच्छिक और प्रोत्साहन आधारित रखा जाना चाहिए। अस्पताल के आकार, बेड संख्या और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार व्यावहारिक मानक तय करने की मांग की गई है।

1 अक्टूबर से डी-एम्पैनलमेंट की आशंका

अस्पताल संगठनों का कहना है कि उन्हें विभागीय स्तर से जानकारी मिल रही है कि 1 अक्टूबर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में बड़ी संख्या में अस्पतालों को आयुष्मान योजना से डी-एम्पैनल किया जा सकता है। हालांकि, संभावित कार्रवाई से संबंधित अस्पतालों की अंतिम आधिकारिक सूची या आदेश अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। अस्पताल संचालकों का कहना है कि यदि बड़ी संख्या में अस्पताल योजना से बाहर होते हैं तो आयुष्मान मरीजों के इलाज पर इसका असर पड़ सकता है।

छोटे और मध्यम अस्पतालों को लेकर चिंता

अस्पताल संचालकों के अनुसार NABH प्रक्रिया में अस्पताल की व्यवस्था, स्टाफ, सुविधाओं, लैब और अन्य संसाधनों का आकलन किया जाता है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के कारण कई छोटे और मध्यम अस्पताल आयुष्मान योजना के दायरे से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में उन गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है, जो अपने घर के नजदीक निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज करा रहे हैं।

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

निजी अस्पताल संगठनों ने राज्य सरकार से पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि बड़े स्तर पर डी-एम्पैनलमेंट से पहले अस्पताल संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाना चाहिए। साथ ही आयुष्मान योजना का लंबित भुगतान भी जल्द जारी किया जाए। अस्पताल संचालकों ने कहा कि उनका विरोध गुणवत्ता सुधार के खिलाफ नहीं, बल्कि अनिवार्य NABH शर्त के कारण पैदा हो रही परेशानियों को लेकर है।

कार्रवाई हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन

अस्पताल संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि 1 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर डी-एम्पैनलमेंट की कार्रवाई होती है तो प्रदेशभर के निजी अस्पताल संगठन सामूहिक आंदोलन कर सकते हैं। संगठनों का कहना है कि यदि बड़ी संख्या में अस्पताल आयुष्मान नेटवर्क से बाहर होते हैं तो मरीजों का अतिरिक्त भार सरकारी और बचे हुए सूचीबद्ध अस्पतालों पर बढ़ सकता है। इसलिए सरकार से भुगतान और NABH दोनों मुद्दों पर जल्द समाधान की मांग की गई है।

संबंधित सामग्री

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में आयोजित एक बड़े कृषि कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने और CM नायडू ने एक कार्यक्रम की आधारशिला रखी।

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर