भीषण सड़क हादसा

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

भोपाल के कोलार में तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे शुभम अवस्थी की मौत हुई और उनका बेटा माधव गंभीर रूप से घायल हो गया।

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

भोपाल के कोलार इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय शुभम अवस्थी की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बेटा माधव गंभीर रूप से घायल है। हादसा रात करीब 12 बजे अंकित परिसर के पास हुआ। पिता-पुत्र स्कूटी से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

90 की स्पीड पर थी कार

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक, इनोवा चला रहा 21 वर्षीय आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में था। पुलिस के अनुसार, अचानक ब्रेक लगाने के बजाय चालक ने गलती से एक्सेलरेटर दबा दिया, जिससे कार बेकाबू हो गई। हादसे के बाद कार का स्पीडोमीटर करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे पर अटका मिला।

कई लोगों को बनाया निशाना

बेकाबू इनोवा ने स्कूटी को टक्कर मारने से पहले सड़क पर मौजूद कई अन्य लोगों को भी चपेट में लिया। इसके बाद कार ने पिता-पुत्र की स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।

कार में शराब और आपत्तिजनक सामान

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक किसी परिचित से कार लेकर पार्टी में शामिल होने गया था। जांच के दौरान कार के अंदर एक खाली और एक भरी हुई शराब की बोतल, डिस्पोजल और कंडोम मिलने की बात सामने आई है। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे आरोपी चालक को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद भीड़ का गुस्सा

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। गुस्साई भीड़ ने इनोवा में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।

पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

हादसे में गंभीर रूप से घायल शुभम अवस्थी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, शुभम का मासूम बेटा माधव गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026