भोपाल में व्यापारी नाराज

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के पुराने शहर में मोती मस्जिद के सामने लगाए गए बैरिकेड्स को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। चौक, लखेरापुरा और आसपास के बाजारों के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क पर धरना दिया। व्यापारियों की मांग है कि बैरिकेडिंग हटाई जाए, क्योंकि इससे बाजार में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।

व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

व्यापारी संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि जब तक बैरिकेड्स नहीं हटाए जाते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि वे पहले भी पुलिस और प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद व्यापारियों ने रैली निकालकर भी अपना विरोध दर्ज कराया था।

कई व्यापारी संगठन धरने में शामिल

धरने में भोपाल व्यापारी महासंघ, सराफा एसोसिएशन, राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ, ओल्ड भोपाल होलसेल रेडीमेड संघ और आजाद मार्केट व्यापारी संघ सहित कई व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। व्यापारियों ने एकजुट होकर बैरिकेडिंग हटाने और पुरानी यातायात व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

रास्ता बंद होने से कारोबार प्रभावित होने का आरोप

व्यापारियों का कहना है कि इकबाल मैदान चौराहे पर बैरिकेडिंग के कारण भोज सेतु की ओर से आने वाले वाहन सीधे चौक और लखेरापुरा बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों को सदर मंजिल और चिरायु अस्पताल की ओर से लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो रही है और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

दमकल पहुंचने में देरी का भी उठाया मुद्दा

व्यापारियों ने 1 अगस्त को चौक बाजार की एक कपड़ा दुकान में लगी आग की घटना का भी जिक्र किया। उनका आरोप है कि बैरिकेडिंग के कारण दमकल वाहन को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई और समय लग गया। व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के नाम पर ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, जिससे आम लोगों और कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़े। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026