बिहार में आंगनबाड़ी कार्यक्रम की शुरुआत

बिहार में ‘आंगन का मिलन’ की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को बांटे चेक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नए कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें बच्चों को बेहतर सुविधाएँ और पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा।

By : शिवम् पांडेय
बिहार में ‘आंगन का मिलन’ की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को बांटे चेक

बिहार में मंगलवार को राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फुलवारीशरीफ उच्च विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और सेविका से बातचीत की। उन्होंने केंद्र पर बच्चों को मिल रही सुविधाओं और यहां चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और दूसरी गतिविधियों को लेकर भी बात की।

लाभार्थियों को दिए चेक

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग और समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय की ओर से कई स्टॉल लगाए गए थे। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का जायजा लिया और योजनाओं से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक दिए गए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की गोदभराई की और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और आशा दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को पौष्टिक किट भी बांटी गई। मुख्यमंत्री ने ‘सुपोषित बचपन की रसोई’ नाम की पुस्तिका का विमोचन भी किया।

लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता का इस्तेमाल बच्चों के पोषण, खान-पान और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों में किया जा रहा है। लाभार्थियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों का टीकाकरण, वजन और लंबाई की नियमित जांच के साथ पोषण से जुड़ी सुविधाएं भी मिल रही हैं। एक लाभार्थी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौनों की सुविधा को और बेहतर करने का सुझाव भी दिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को और बेहतर सुविधाएं कैसे मिलें, इसके लिए स्थानीय लोग और लाभार्थी अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जरूरी सुधार के लिए सरकार की ओर से कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रसव से पहले और प्रसव के बाद महिलाओं के साथ-साथ बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है, वहां भवन निर्माण की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

1.15 लाख सेविका-सहायिका कर रहीं काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में करीब 1.15 लाख आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका बच्चों और परिवारों से जुड़ी सेवाओं में काम कर रही हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना जरूरी है। केंद्रों पर पौष्टिक भोजन, फल और दूध उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों से अपील की कि गांव और आसपास के सभी छोटे बच्चों को केंद्रों से जोड़ने का प्रयास किया जाए, ताकि उन्हें शुरुआती शिक्षा के साथ पर्याप्त पोषण भी मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण बेहतर होगा तो राज्य और देश भी मजबूत होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

रोज-रोज बालों को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं? जानिए खास टिप्स

रोज-रोज बालों को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं? जानिए खास टिप्स

बालों की देखभाल के लिए रोज शैंपू करना सही हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्कैल्प की साफ-सफाई बालों की सेहत के लिए जरूरी है।

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार सरकार ने घोषणा की है कि कैलाशपति मिश्र की जयंती अगले साल से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य उनके योगदान को सम्मानित करना है।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

मध्यप्रदेश में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में शिक्षा, नवाचार, और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित होगा, जिसमें 20,000 युवाओं की भागीदारी होगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर