बिहार में फिल्म उत्साह

CM सम्राट चौधरी बोले- बिहार का इतना बड़ा मार्केट, हम नहीं देखेंगे तो फिल्में नहीं चलेंगी; भोजपुरी सिनेमा पर भी कही बड़ी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिल्म उत्सव का उद्घाटन किया और राज्य में फिल्म निर्माण के महत्व पर बल दिया, साथ ही भोजपुरी फिल्मों की सामग्री पर चिंता जताई।

By : शिवम् पांडेय
CM सम्राट चौधरी बोले- बिहार का इतना बड़ा मार्केट, हम नहीं देखेंगे तो फिल्में नहीं चलेंगी; भोजपुरी सिनेमा पर भी कही बड़ी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के लोग फिल्मों से जुड़कर उन्हें नहीं देखेंगे, तब तक किसी फिल्म के सफल होने की संभावना कम रहेगी। मुख्यमंत्री पटना के पी एंड एम मॉल स्थित सिनेपोलिस में आयोजित दैनिक जागरण फिल्म उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, दैनिक जागरण बिहार के मुख्य महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी और डिप्टी एडिटर अश्विनी कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

बिहार के दर्शकों की भूमिका अहम

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में फिल्मों के लिए बड़ा दर्शक वर्ग है। प्रदेश के लोगों की भागीदारी से ही फिल्मों को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने हाल में रिलीज हुई एक फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें छठ पर्व को कहानी से जोड़ने का फायदा मिला और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिहार की संस्कृति और यहां के समाज की ताकत को दिखाता है। उन्होंने जागरण समूह की ओर से आयोजित फिल्म उत्सव की सराहना करते हुए इसे एक अलग तरह की पहल बताया।

सम्राट चौधरी ने फिल्म उत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इसे 'घुमंतू' के बजाय 'चलंतू' नाम दिया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस तरह के आयोजनों को पूरा सहयोग देगी।

भोजपुरी फिल्मों में डबल मीनिंग पर जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री ने भोजपुरी फिल्मों और गानों में इस्तेमाल होने वाले डबल मीनिंग कंटेंट पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री से बिहार की छवि प्रभावित होती है। सम्राट चौधरी ने बताया कि उन्होंने कला एवं संस्कृति मंत्री को इस दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माताओं से अपील की कि वे बिहार में हो रहे सकारात्मक बदलाव और समाज के अच्छे कार्यों को फिल्मों के जरिए सामने लाएं। उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक बदलावों को फिल्मों की कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता है। इससे राज्य की पहचान को भी व्यापक स्तर पर सामने लाने में मदद मिलेगी।

बाढ़ की समस्या पर भी बोले CM

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार में बाढ़ की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य को नेपाल और दूसरे राज्यों से आने वाले पानी के कारण परेशानी होती है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 'कंक्रीट सोच' के साथ काम कर रही है। उनका कहना था कि बाढ़ से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री बोले- बिहार में बदला माहौल

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में पिछले कुछ समय में माहौल बदला है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों के मन में राज्य को लेकर डर की धारणा थी और लोग यहां आने से कतराते थे। मंत्री के मुताबिक, अब बिहार में फिल्मों की शूटिंग और फिल्म फेस्टिवल जैसे आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने इसे राज्य में आए बदलाव का हिस्सा बताया। फिल्म उत्सव के मंच से मुख्यमंत्री और कला एवं संस्कृति मंत्री ने बिहार की संस्कृति, फिल्म निर्माण और राज्य की बदलती छवि को लेकर अपने विचार रखे।

संबंधित सामग्री

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार सरकार ने घोषणा की है कि कैलाशपति मिश्र की जयंती अगले साल से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य उनके योगदान को सम्मानित करना है।

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में शिक्षा संवाद में भाग लेकर शिक्षकों को 7वें वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों की गारंटी दी।

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में एक नई फिल्म सिटी विकसित करने की घोषणा की, जिससे शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन की सुविधाएं मिलेंगी।

बिहार में बाढ़ पर CM की नजर, कई नदियां अब भी खतरे के निशान के ऊपर; राहत-बचाव को लेकर सरकार अलर्ट

बिहार में बाढ़ पर CM की नजर, कई नदियां अब भी खतरे के निशान के ऊपर; राहत-बचाव को लेकर सरकार अलर्ट

बिहार में कई प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर हैं। सरकार और प्रशासन राहत और बचाव कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं।

बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

बिहार के चकाई में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट 2027 में खोलने की योजना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्लांट का निरीक्षण किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर