बिहार में बाढ़ का प्रकोप

बिहार के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट चौधरी बोले- जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स करेगी मदद

बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहत कार्यों की समीक्षा की और आगामी 48 घंटे को अहम बताया।

By : शिवम् पांडेय
बिहार के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट चौधरी बोले- जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स करेगी मदद

बिहार में बाढ़ का प्रकोप

बिहार में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। गंगा, गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को पटना के मरीन ड्राइव के पास पहुंचकर गंगा के जलस्तर का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और सरकार तटबंधों की सुरक्षा के साथ पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

गंडक में बढ़ा पानी, कई जगह तटबंध प्रभावित

मुख्यमंत्री के मुताबिक गंगा और गंडक में पानी का स्तर चिंता बढ़ाने वाला है। सोन नदी में भी पानी काफी ज्यादा बताया गया है। फिलहाल कई संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। गंडक नदी के बढ़ते दबाव के बीच सारण के पानापुर में तटबंध टूटने से निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। वहीं, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में भी तटबंध के एक हिस्से के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन और SDRF की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।

एयरफोर्स से भी ली जाएगी मदद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बाढ़ राहत अभियान में वायु सेना की मदद भी ली जाएगी। उनके मुताबिक शुक्रवार से एयरफोर्स के सहयोग से राहत कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बाढ़ का असर पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया समेत कई जिलों के निचले इलाकों में बताया जा रहा है। प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित सामग्री

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

भारत के कई राज्यों में मौसमी परिवर्तनों से बारिश और बाढ़ की स्थिति है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान में वृद्धि हुई है।

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और राहत सामग्री वितरित की।

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर