बिहार में नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी ,सड़क पर घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ सड़क पर बदसलूकी की घटना वीडियो में कैद हुई, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

By : सोनिया रायकवार
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी ,सड़क पर घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास बांध के पास की बताई जा रही है।

19 सितंबर की घटना

बताया जा रहा है कि घटना 19 सितंबर की है। वायरल वीडियो 21 सितंबर से सामने आया। वीडियो में कुछ युवक सड़क पर लड़की को परेशान करते दिखाई दे रहे हैं। लड़की उनसे बार-बार उसे छोड़ने की अपील करती है, लेकिन युवक उसका हाथ और बाल पकड़कर उसे खींचते नजर आते हैं।

वीडियो में क्या दिखा

करीब 56 सेकेंड के वीडियो में लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है। वह लड़कों से उसे छोड़ने के लिए कहती है और अपने भाई को बुलाने की बात भी करती है। वीडियो में एक युवक उसके साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है। घटना सड़क पर होती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में से किसी के हस्तक्षेप करने की बात सामने नहीं आई है।

4 आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस को घटना की जानकारी 23 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान शामिल हैं। पुलिस वायरल वीडियो में दिखाई दे रही नाबालिग की पहचान करने के साथ ही वीडियो की तारीख और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

वार्ड मेंबर के बेटे का नाम

वीडियो में एक युवक बाइक के पास खड़ा दिखाई देता है। उसकी पहचान दिलीप राम के रूप में बताई गई है, जो वार्ड मेंबर मुनिया देवी का बेटा है। वीडियो में वह मोबाइल फोन पर किसी से संपर्क करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जमुई के बाद दूसरा मामला

समस्तीपुर की घटना से पांच दिन पहले बिहार के जमुई में भी नाबालिग लड़की के साथ सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया था। उस मामले में भी घटना का वीडियो सामने आया था और पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सियासत भी गरमाई

समस्तीपुर की घटना को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं सत्तारूढ़ पक्ष की ओर से पुलिस कार्रवाई का हवाला दिया गया है। RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ ने भी सरकार पर सवाल उठाए। वहीं JDU विधायक श्याम रजक ने घटना को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और आगे भी कठोर कार्रवाई होगी। VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं को शर्मनाक बताते हुए सरकार को घेरा।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार सरकार ने घोषणा की है कि कैलाशपति मिश्र की जयंती अगले साल से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य उनके योगदान को सम्मानित करना है।

पटना में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर बड़ा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 35 आरोपी गिरफ्तार

पटना में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर बड़ा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 35 आरोपी गिरफ्तार

पटना के बेहरावां चकिया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और 35 लोग हिरासत में लिए गए।

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में शिक्षा संवाद में भाग लेकर शिक्षकों को 7वें वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों की गारंटी दी।

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर सवाल से भड़का पति, कसाई वाले चाकू से पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर सवाल से भड़का पति, कसाई वाले चाकू से पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

दिल्ली में एक पति ने अपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर