मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभागार में आयोजित "Birsa Lives in New Bharat" सप्ताह अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित जनजातीय समाज के होनहार छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
CM सम्राट ने कहा है कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 1 लाख 4 हजार रुपए छात्रों को दिया जाएगा। जिसमें 4 हजार के करीब SC और ST छात्रों को मिलना है। 20 लाख छात्रों को प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप मिलेगी। इसमें 1 लाख 41 हजार SC और ST छात्र-छात्राएं है। CM ने कहा मैं जिस इलाके से आता हूं वहां पर 20 हजार से ज्यादा आबादी आदिवासी समाज की है। इनकी मदद से ही मैं विधायक बना। बिहार में आदिवासी बच्चों को आगे बढ़ना है।
मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभागार में आयोजित "Birsa Lives in New Bharat" सप्ताह अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित जनजातीय समाज के होनहार छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 27, 2026
शिक्षा, अवसर और समानता के माध्यम से जनजातीय समाज के सशक्तिकरण… pic.twitter.com/rEIeBWT8mo
एकलव्य स्कूल बनाने का काम
CM ने कहा कि आप एक ही उपाय से अमीर बन सकते हैं। लोगों को लगता होगा कि हम कई रास्ते को अपना कर अमीर बन सकते हैं। लेकिनअमीर बनने का कोई शार्टकट नहीं है। आप एक ही उपाय से अमीर बन सकते हैं कि आप अच्छे से पढ़ाई करें। CM ने कहा कि SC-ST के छात्र छात्राएं जो मुख्य धारा में आने से छूट गए हैं उन्हें मुख्य धारा में लाना है। एकलव्य स्कूल बनाने का काम चल रहा है। ये बातें CM ने जनजातीय गरिमा उत्सव में कहीं है। जहां डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ अन्य भी रहें।