भाजपा ने नई प्रभारी नियुक्तियां की

BJP ने जारी की 36 राज्यों की नई प्रभारी लिस्ट, संजय भाटिया राजस्थान तो बिप्लब देव MP के प्रभारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसमें कई प्रमुख बदलाव शामिल हैं।

By : शिवम् पांडेय
BJP ने जारी की 36 राज्यों की नई प्रभारी लिस्ट, संजय भाटिया राजस्थान तो बिप्लब देव MP के प्रभारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के नए प्रभारियों और कई राज्यों में सह-प्रभारियों की घोषणा की। नई सूची में मध्य प्रदेश को लेकर भी बदलाव किया गया है। बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का नया प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह के पास थी। वहीं, राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में इससे पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

MP की जिम्मेदारी बिप्लब देव को

बिप्लब कुमार देव अब मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की निगरानी करेंगे। पार्टी की नई सूची में मध्य प्रदेश के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। नई नियुक्ति के साथ राज्य में पार्टी के संगठन से जुड़े मामलों, समन्वय और आगामी गतिविधियों में प्रभारी की भूमिका अहम रहेगी।

स्मृति ईरानी और राम माधव को दो राज्यों का प्रभार

भाजपा ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया है। वहीं, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का प्रभार सौंपा गया है। बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी और चार नेताओं को सह-प्रभारी बनाया गया है।

UP, पंजाब और गुजरात के प्रभारी

विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। इन तीनों नेताओं की नियुक्ति 18 अगस्त को ही कर दी गई थी। उस समय भाजपा ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

12 राज्यों में सह-प्रभारी नहीं

भाजपा ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोई सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया है। इनमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप शामिल हैं। मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में भी सिर्फ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

महाराष्ट्र में तीन सह-प्रभारी

महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल एंटनी को नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें गोवा का सह-प्रभारी भी बनाया गया है।
असम, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु में दो-दो सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

नितिन नवीन की टीम में भी बदलाव

इससे पहले 18 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 65 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। भाजपा IT सेल के प्रभारी पद पर भी बदलाव हुआ था। अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी दी गई। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष पद पर बनी हुई हैं, जबकि बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

संबंधित सामग्री

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में है, जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए।

हरियाणा भाजपा के OBC मोर्चा को मिला नया प्रधान, CM सैनी की मौजूदगी में सुनील सेन ने संभाला दायित्व

हरियाणा भाजपा के OBC मोर्चा को मिला नया प्रधान, CM सैनी की मौजूदगी में सुनील सेन ने संभाला दायित्व

हरियाणा भाजपा ने सुनील सैन को ओबीसी मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, जिम्मेदारी पंचकूला में संभाली।

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा ने माधवेंद्र सिंह परिहार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, उपचुनाव के बाद संगठनात्मक बदलाव की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती,1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती,1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधानसभा सीट के विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसमें उनपर चुनावी शपथ पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप है।

नशे के मुद्दे पर AAP सरकार को नायब सैनी ने घेरा: पूछा- 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा पूरा हुआ?

नशे के मुद्दे पर AAP सरकार को नायब सैनी ने घेरा: पूछा- 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा पूरा हुआ?

हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे और रोजगार के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक बहस गरमाई हुई है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर