गोरखपुर में बालक की हत्या

गोरखपुर: ज्वैलरी कारोबारी के पोते का अपहरण के बाद हत्या, कम्प्यूटर टीचर निकला कातिल

गोरखपुर में एक ज्वैलरी कारोबारी के 10 वर्षीय पोते का अपहरण के बाद हत्या की गई। बच्चे के शव को पड़ोसी कम्प्यूटर टीचर के घर से बरामद किया गया।

गोरखपुर: ज्वैलरी कारोबारी के पोते का अपहरण के बाद हत्या, कम्प्यूटर टीचर निकला कातिल

गोरखपुर: ज्वैलरी कारोबारी के पोते का अपहरण के बाद हत्या

UP के गोरखपुर के ज्वैलरी कारोबारी के 10 साल के पोते की मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लाश घर से 20 m दूर कपड़ा कारोबारी के घर में मिली। SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वैभव सोमवार शाम को लापता हो गया था। वह स्कूल से घर लौटा। फिर साइकिल लेकर घर के बाहर खेलने निकल गया।

कम्प्यूटर टीचर ने की हत्या

करीब 30 मिनट बाद परिवार को सूचना मिली कि बच्चे की साइकिल लावारिस पड़ी है। परिजन भागते हुए पहुंचे। आसपास तलाश की तो थोड़ी दूरी पर बच्चे की चप्पल मिली। परिवार ने पूरे इलाके में तलाश की। स्कूल, दोस्तों, रिश्तेदारों में पता किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस फॉरेंसिक, डॉग स्कवॉयड के साथ मौक पर पहुंची। CCTV चेक किए तो बच्चा पड़ोस में रहने वाले कम्प्यूटर टीचर के साथ जाते दिखाई दिया। पूछताछ की गई तो उसने अपहरण के बाद हत्या की बात कबूल की। 

बेसमेंट से वैभव का शव बरामद

आरोपी की निशानदेही पर घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर खजनी कस्बे की है। खजनी कस्बे में लक्ष्मी नारायण वर्मा इलाके के सबसे बड़े ज्वैलरी कारोबारी में से एक है। लक्ष्मी नारायण के बेटे हनुमान का सबसे छोटा बेटा वैभव नवल्स एकेडमी से 4 क्लास में पढ़ाई करता था। सोमवार दोपहर 1:30 बजे वैभव स्कूल से घर आया। फिर साइकिल लेकर घर से निकलने लगा।

CCTV से खुलासा

वैभव के गायब होने के बाद पुलिस को एक CCTV में वैभव खेत में दिखाई दिया। उसके साथ एक शख्स था। वैभव आगे-आगे चल रहा था। पीछे-पीछे शख्स नजर आ रहा था। वैभव के पिता ने बताया की यह पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्‌ट है। पुलिस ने सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का उद्घाटन करेंगे, साथ ही किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी करेंगे।

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या और उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी की आत्महत्या की घटना सामने आई।

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर