भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान, सुरक्षा बढ़ाई

चार धाम यात्रा सुरक्षा अभियान

भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान, सुरक्षा बढ़ाई

चार धाम यात्रा के दौरान भद्रकाली पुलिस चौकी ने गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षा कड़ी की है, वाहनों की सघन चेकिंग और अशांति फैलाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।

भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान सुरक्षा बढ़ाई

सघन चेकिंग अभियान |

चार धाम यात्रा के शुरू होते ही जनपद टिहरी की सीमा पर स्थित भद्रकाली पुलिस चौकी अलर्ट मोड पर आ गई है। गंगोत्री हाईवे की इस पहली महत्वपूर्ण चौकी पर पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्ग पर शांति व्यवस्था बनाए रखना और संभावित सड़क हादसों को रोकना है। 

सघन चेकिंग अभियान

पुलिस कप्तान श्वेता चौबे के कड़े निर्देशों के बाद चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। पहाड़ी मार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्षमता से अधिक सवारी या सामान ढोने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जिन वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगी है, उन्हें रोककर मौके पर ही नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। 

पर्यटकों से अपील

यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलाने वाले तत्वों को पुलिस कड़ा सबक सिखा रही है। चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान के निर्देशन में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ​चेकिंग अभियान के साथ-साथ पुलिस श्रद्धालुओं की सुविधा का भी पूरा ख्याल रख रही है। पुलिस बल का प्रयास है कि जाम की स्थिति न बने और यात्री सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। चौकी प्रभारी ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और यात्रा को सुगम बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्य

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।