छत्तीसगढ़ CM का सिंगापुर दौरा

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर में SING फोरम 2026 में भाग लेकर निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया।

By : शिवम् पांडेय
सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ CM का सिंगापुर दौरा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को सिंगापुर पहुंचे। उनका यह दौरा राज्य में नए निवेश के अवसर तलाशने और वैश्विक निवेशकों के साथ छत्तीसगढ़ के कारोबारी संभावनाओं को साझा करने के उद्देश्य से हो रहा है। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। बैठकों में छत्तीसगढ़ में अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश संभावनाओं और राज्य के औद्योगिक विकास पर चर्चा होने की संभावना है।

SING फोरम 2026 में शामिल होंगे CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित पहले SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य में उपलब्ध कारोबारी और निवेश अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने रखा जाएगा। फोरम के जरिए छत्तीसगढ़ की मौजूदा उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य राज्य को अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए एक प्रमुख विकल्प के रूप में सामने लाना है।

CEO राउंडटेबल में निवेशकों से संवाद

SING फोरम के दौरान होने वाली CEO राउंडटेबल बैठक में मुख्यमंत्री सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं के साथ-साथ अलग-अलग सेक्टर में मौजूद अवसरों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से राज्य की औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों को वैश्विक स्तर पर सामने रखने का अवसर मिलता है।

नई औद्योगिक नीति और संसाधनों पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधनों, बेहतर होती अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन को राज्य की प्रमुख ताकत बताया। उन्होंने कहा कि उभरते क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं का इस्तेमाल कर राज्य में निवेश को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर है। वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की पहचान मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विदेश मंत्रालय के नामांकन का किया जिक्र

सिंगापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ को इस कार्यक्रम में सहभागी बनने का अवसर मिला है। उन्होंने भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार जताया। सीएम ने कहा कि SING फोरम 2026 छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और निवेश की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इसके साथ ही CEO राउंडटेबल में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सीधी बातचीत के जरिए राज्य में निवेश के नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

सिंगापुर में CM सैनी ने रखा हरियाणा का विजन, बोले- राज्य को बनाएंगे ‘इनोवेशन कैपिटल’

सिंगापुर में CM सैनी ने रखा हरियाणा का विजन, बोले- राज्य को बनाएंगे ‘इनोवेशन कैपिटल’

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में SING फोरम में राज्य के विकास और निवेश का विजन प्रस्तुत किया, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की बात की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना है, जो सिंगापुर के सनटेक सिटी की तर्ज पर होगा। इससे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन संभव होगा।

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया और युवाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर