रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त

22 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फटा, उद्घाटन के 15 दिन बाद ही खुली निर्माण की पोल!

छत्तीसगढ़ में दो नए रेलवे ओवरब्रिज, जिनकी लागत करोड़ों रुपये थी, पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गए। निर्माण गुणवत्ता की खामियों के कारण लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

22 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फटा, उद्घाटन के 15 दिन बाद ही खुली निर्माण की पोल!

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में करोड़ों रुपये की लागत से बने दो नए रेलवे ओवरब्रिज पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें सबसे गंभीर मामला बरगा रेलवे ओवरब्रिज का है, जहां उद्घाटन के महज 15 दिन बाद ही पुल बीच से फट गया और करीब 60 से 70 फीट लंबी तथा 10 से 12 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें पड़ गईं। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों में दहशत

राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के बीच बरगा तथा आलीवारा में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए थे। दोनों पुलों का लोकार्पण जून 2026 में किया गया था और इन्हें हाल ही में आम जनता के लिए खोला गया था। लेकिन पहली ही बारिश के बाद बरगा ओवरब्रिज की सड़क बीच से दो हिस्सों में बंट गई। पुल पर कई जगह गहरी दरारें दिखाई देने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

दूसरी ओर आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज की हालत भी खराब हो गई है। यहां सड़क का एक हिस्सा बह गया, किनारों की बाउंड्री टूट गई और तीन-चार स्थानों पर पुल का बेस धंस गया। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्सों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

किसी ने ध्यान नहीं दिया

घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पुल की गिट्टी और डामर हाथ से ही उखड़ रहे हैं, जबकि सीमेंट भी अच्छी गुणवत्ता का नहीं लगता। लोगों का दावा है कि निर्माण के दौरान भी गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों ने पुल पर पहुंचकर रेलवे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि नागपुर मंडल के पीआरओ फैज खान ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं रेलवे के सहायक अभियंता मिथिलेश कुमार ने तकनीकी टीम भेजकर निरीक्षण कराने की बात कही है।

एक बार फिर बड़े सवाल खड़े

इधर, कोरबा जिले के करतला विकासखंड स्थित भैसामुड़ा गांव में जोगीनाला पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनी पुलिया भी पहली ही बारिश में टूट गई। तेज बहाव में पुलिया का एक हिस्सा बह गया, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए और आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर कोई सूचना पटल तक नहीं लगाया गया, जिससे निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और जवाबदेही पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास और रोजगार मेलों के महत्व पर जोर दिया, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की।

युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल से हर साल प्रशिक्षित होंगे 10 हजार युवा

युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल से हर साल प्रशिक्षित होंगे 10 हजार युवा

मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार संवर्धन की दिशा में नई पहल की है, जिससे प्रतिवर्ष 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026