छत्तीसगढ़ का AI मिशन

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तकनीक और डिजिटल नवाचार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए फैसलों से राज्य को ज्ञान और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। सरकार का फोकस AI, डिजिटल सुशासन, रोजगार और औद्योगिक विकास पर है।

500 करोड़ का AI मिशन

राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये के “छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन” को मंजूरी दी है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 100 AI डेटा लैब, 5 उत्कृष्टता केंद्र और 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहयोग देने की योजना है। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश में तकनीकी नवाचार का मजबूत इकोसिस्टम तैयार होगा।

युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण

AI मिशन का बड़ा फोकस युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास पर है। योजना के तहत 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख शासकीय कर्मचारियों को AI से संबंधित प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इससे युवाओं को नई तकनीकों के साथ रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

AI से बदलेंगी सरकारी सेवाएं

सरकार की योजना प्रदेश में 50 से अधिक AI आधारित सरकारी सेवाएं विकसित करने की भी है। इसका उद्देश्य नागरिकों को तेज, सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकार का जोर इस बात पर है कि तकनीक का फायदा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

डिजिटल सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता

लोक निर्माण विभाग में WAMIS प्रणाली लागू करने का निर्णय भी डिजिटल सुशासन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इसके जरिए कार्य स्वीकृति, भुगतान और गुणवत्ता की निगरानी जैसी प्रक्रियाओं को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है। इससे कामकाज में पारदर्शिता और निगरानी बेहतर होने की उम्मीद है।

BEML संयंत्र से औद्योगिक ताकत

छत्तीसगढ़ में BEML विनिर्माण संयंत्र की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। इसे राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। भारी अर्थ मूविंग उपकरण निर्माण से जुड़े इस संयंत्र से MSME सेक्टर को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

S-SNA मॉडल से वित्तीय निगरानी

सरकार ने वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ाने के लिए S-SNA मॉडल लागू करने का निर्णय लिया है। इसके जरिए योजनाओं के क्रियान्वयन की रियल टाइम निगरानी और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। वहीं ADB के सहयोग से “अंजोर LIGHT” परियोजना के जरिए विकास कार्यों की निगरानी को और प्रभावी बनाने की योजना है।

संबंधित सामग्री

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया और युवाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर में SING फोरम 2026 में भाग लेकर निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया।

महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में महानदी जल विवाद के समाधान के लिए बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों की भी भागीदारी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर