महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा बैठक

महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में महानदी जल विवाद के समाधान के लिए बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों की भी भागीदारी।

By : वेदिका सितलानी
महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में शामिल होंगे। महानदी जल विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा होगी।

अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर केंद्र सरकार की ओर से समाधान की कोशिश तेज हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और संबंधित अधिकारी भी चर्चा में शामिल हो सकते हैं।

CM साय ने कहा, दोनों राज्य CWC के फैसले को मानेंगे

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महानदी जल विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चर्चा चल रही है। उन्होंने बताया कि दोनों राज्य जनहित में केंद्रीय जल आयोग यानी CWC की ओर से लिए जाने वाले फैसले को स्वीकार करने पर सहमत हैं।

साय ने इससे पहले भी कहा था कि महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में सकारात्मक माहौल बना है। 20 सितंबर को भुवनेश्वर में उनकी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने महानदी सहित दोनों राज्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।

लंबे समय से चला आ रहा है विवाद

महानदी के पानी के बंटवारे और इसके प्रबंधन को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों राज्यों के बीच इस मुद्दे को लेकर कई स्तरों पर बातचीत और कानूनी प्रक्रिया भी हुई है। केंद्र सरकार अब दोनों राज्यों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।

आज की बैठक में महानदी के जल बंटवारे और दोनों राज्यों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक का परिणाम सामने आने के बाद विवाद के समाधान की दिशा में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में तीन नाबालिगों के साथ हुए गैंगरेप की घटनाओं पर संज्ञान लिया, पुलिस और गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर सवाल से भड़का पति, कसाई वाले चाकू से पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर सवाल से भड़का पति, कसाई वाले चाकू से पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

दिल्ली में एक पति ने अपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई।

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया और युवाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि अब कैबिनेट बैठकें देहरादून के बजाय प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी, ताकि स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझा जा सके।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर