लखनऊ कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों में झड़प, लाठीचार्ज, पथराव

बवाल लखनऊ कोर्ट के बाहर

लखनऊ कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों में झड़प, लाठीचार्ज, पथराव

लखनऊ में हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने 240 अवैध निर्माण ध्वस्त किए, जिससे कोर्ट के बाहर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

लखनऊ कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों में झड़प लाठीचार्ज पथराव

बवाल लखनऊ कोर्ट के बाहर |

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नगर निगम और पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला कोर्ट परिसर के आसपास अवैध रूप से निर्मित चैम्बर और दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस कार्रवाई के निशाने पर 240 अवैध कब्जे हैं। बुलडोजर कार्रवाई की सूचना पर बड़ी संख्या में वकील पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद वकीलों की पुलिस से झड़प भी हुई। स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 

कोर्ट के बाहर हंगामा

लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर दोपहर में हंगामा हो गया। बुलडोजर से चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकील भड़क गए। वकील बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो मामला बिगड़ गया। इसी बीच, कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। उन्हें पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

240 अवैध निर्माण 

दरअसल, हाईकोर्ट ने कोर्ट के बाहर अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया था। नगर निगम ने 240 अवैध निर्माण चिह्नित किए। इसमें ज्यादातर वकीलों के चैंबर और दुकानें थी। आज सुबह 9 बजे नगर निगम की टीम 10 बुलडोजर लेकर 300 पुलिसवालों के साथ पहुंची। तब से कार्रवाई की जा रही थी। बीच-बीच में विरोध के चलते कार्रवाई रुक गई।  नगर निगम की टीम चैंबर में लगीं चटाइयां और कुर्सियां को भरकर ले गई। 

फांसी लगने की कोशिश

कार्रवाई के दौरान ही एक वकील ने चैंबर बंद कर फांसी लगाने की कोशिश भी की। इस पर पुलिसकर्मियों ने बगल का चैंबर तोड़कर उसे बाहर निकाला। एक अन्य वकील पुलिस के सामने हाथ जोड़कर चैंबर न तोड़ने की गुहार लगाई। वकील ने कहा - 36 साल से मेरा यही चैंबर है। यह अवैध नहीं। अगर मेरे चैंबर पर बुलडोजर चला तो मैं जिंदा नहीं रहूंगा। फिलहाल, मौके पर तनावपूर्ण हालात है। 4 ACP, PAC और 10 थानों की फोर्स मौके पर तैनात हैं।

संबंधित सामग्री

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू,  वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी

राज्य

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू, वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस एयरपोर्ट को एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने की उम्मीद है।

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

देश-विदेश

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

केरल हाईकोर्ट ने मानसिक तनाव के चलते एक महिला की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी, जिसे पहले अपने बच्चे की हत्या का दोषी पाया गया था।

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

देश-विदेश

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जब एक टिशू पेपर पर बम लिखा हुआ मिला। सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई।