CM धामी का देसी अंदाज

खटीमा में CM धामी का देसी अंदाज, सड़क किनारे दुकान पर पी चाय; बोले- लोकल को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चाय पीकर और बातचीत कर स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया, 'लोकल फॉर वोकल' को प्रोत्साहित किया।

By : चंचल खेडकर
खटीमा में CM धामी का देसी अंदाज, सड़क किनारे दुकान पर पी चाय; बोले- लोकल को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा में एक अलग अंदाज में नजर आए। मेलाघाट रोड पर मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए स्थानीय डेयरी पहुंचे और वहां चाय के साथ फैन का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।मुख्यमंत्री के इस कदम को ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को बढ़ावा देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय दुकान पर पहुंचकर चाय पीने के साथ धामी ने छोटे और मझोले कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया।

स्थानीय दुकानदारों से की बातचीत

मेलाघाट रोड पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और लोगों से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय कारोबार से जुड़े लोगों की समस्याओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री का कहना था कि स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने में समाज के हर व्यक्ति की भूमिका है।

‘लोकल फॉर वोकल’ सिर्फ नारा नहीं: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब लोग अपने आसपास की दुकानों और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने से स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। छोटे दुकानदारों और स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

चाय और फैन के साथ दिखा सीएम का सहज अंदाज

मेलाघाट रोड पर आम लोगों के बीच मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज भी चर्चा में रहा। उन्होंने स्थानीय डेयरी पर बैठकर चाय पी और फैन का आनंद लिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों से भी बातचीत की मुख्यमंत्री की इस पहल का संदेश साफ था कि स्थानीय दुकानों, उत्पादों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही स्थानीय अर्थव्यवस्था से लेकर आत्मनिर्भरता तक की मुहिम को मजबूत किया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

देहरादून में 332 नव नियुक्त कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 332 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जनसेवा के लिए संकल्पित करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति से बनेगा मजबूत उत्तराखंड: CM धामी

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति से बनेगा मजबूत उत्तराखंड: CM धामी

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 'आंगन मिलन' कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों और गर्भवती महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें पोषण किट वितरित की।

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखण्ड के खटीमा में आदि रंगोत्सव के दौरान जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किये।

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक: सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगी सरकार, स्थानीय जरूरतों पर होंगे फैसले

उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि अब कैबिनेट बैठकें देहरादून के बजाय प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी, ताकि स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझा जा सके।

CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों की पैतृक भूमि पर लगेंगी प्रतिमाएं

CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों की पैतृक भूमि पर लगेंगी प्रतिमाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलन के शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने और उनकी स्मृति को संरक्षित करने का ऐलान किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर