CM चौधरी के 100 दिन

CM सम्राट ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में की विकास योजनाएं शुरू, इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में ₹11,464 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया और बिहार में कई प्रगतिशील पहल की शुरुआत की।

CM सम्राट ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में की विकास योजनाएं शुरू, इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

CM चौधरी के 100 दिन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास-जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री चौधरी ने NDA सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ₹11,464 करोड़ की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। CM चौधरी सुबह 11:30 बजे BIT मेसरा, पटना कैंपस में आयोजित राज्यस्तरीय विकास उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश सरकार इस अवसर पर अपने 100 दिनों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया।

इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

सेवा, संकल्प, समर्पण के नारे के साथ NDA सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश सरकार ने अपनी उपलब्धियों का एक बुकलेट जारी किया है। इसके साथ ही उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए डिजिटल और प्रिंट प्रचार रथों को भी रवाना किया गया। इसके अलावा CM सम्राट ने 400 PM e-Bus (इलेक्ट्रिक बसें) और डीलक्स AC और नॉन-एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जन शिकायतों का निस्तारण

इसमें पंचायत स्तर पर चलाए गए 'सहयोग' कार्यक्रम के तहत 5.6 लाख से ज्यादा जन शिकायतों के निस्तारण, 551 मॉडल स्कूलों और 211 नए डिग्री कॉलेजों के संचालन, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 'पुलिस दीदी' विंग की शुरुआत और थानों को नए वाहन उपलब्ध कराने जैसी उपलब्धियों को रखा गया। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के इलाके में हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' घोषित कर लगभग 97 लाख लाभार्थियों के खातों में सीधे पेंशन राशि भेजने की व्यवस्था को भी प्रदेश सरकार ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया गया है।

"सहयोग शिविर" की व्यवस्था शुरू

इस दौरान उन्होंने NDA सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बिहार की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यों का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और PM नरेंद्र मोदी ने किया है। दोनों नेताओं ने विकसित बिहार की जो कल्पना की थी, उसी दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। CM सम्राट ने कहा, ‘सरकार के शुरुआती 15 दिनों में लोग उन्हें बधाई देने आते थे, लेकिन उसके बाद बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर आने लगे। इसे देखते हुए उन्होंने "सहयोग शिविर" की व्यवस्था शुरू की और पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है।

संबंधित सामग्री

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार में कैलाशपति मिश्र की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा

बिहार सरकार ने घोषणा की है कि कैलाशपति मिश्र की जयंती अगले साल से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य उनके योगदान को सम्मानित करना है।

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरी का ऐलान

प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में शिक्षा संवाद में भाग लेकर शिक्षकों को 7वें वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों की गारंटी दी।

बिहार में बाढ़ पर CM की नजर, कई नदियां अब भी खतरे के निशान के ऊपर; राहत-बचाव को लेकर सरकार अलर्ट

बिहार में बाढ़ पर CM की नजर, कई नदियां अब भी खतरे के निशान के ऊपर; राहत-बचाव को लेकर सरकार अलर्ट

बिहार में कई प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर हैं। सरकार और प्रशासन राहत और बचाव कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने किया 'अत्रि' का शिलान्यास, कहा- सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

सीएम डॉ. मोहन ने किया 'अत्रि' का शिलान्यास, कहा- सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईआईएसईआर भोपाल के नए कैंपस का शिलान्यास किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

बिहार के चकाई में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट 2027 में खोलने की योजना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्लांट का निरीक्षण किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर