CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

सीएम सुक्खू की स्कूल यात्रा

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया, शिक्षा सुधारों पर चर्चा की और अपने स्कूली दिनों को याद किया।

cm सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात स्कूल के दिनों को किया याद

सीएम सुक्खू की स्कूल यात्रा |

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि CBSE स्कूलों में किताबें जल्द मिलेंगी और शिक्षकों की कमी भी पूरी की जाएगी। इस मौके पर CM ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र बताया और कहा कि समर्पण, संघर्ष और समयबद्धता ही सफलता का राज है। 

स्कूल के दिनों को किया याद

CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने स्कूल छोटा शिमला में विद्यार्थियों के साथ संवाद करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खु ने अपने स्कूली दिनों की यादें ताजा कीं। CM ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर बदलाव किए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां भाषण देने नहीं बल्कि स्टूडेंट के साथ बातचीत करने आए हैं ताकि शिक्षा व्यवस्था की कमियों की पहचान कर उन्हें प्रभावी ढंग से दूर किया जा सके।  

क्या बोले CM 

संवाद के दौरान 7वीं कक्षा की छात्रा राधा के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि जब वह 10वीं कक्षा में थे, उस वक्त उनके स्कूल में हड़ताल हुई थी। इसके बाद वे 17 साल की आयु में कॉलेज में कक्षा प्रतिनिधि बने। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई के दौरान वह विभागीय प्रतिनिधि बने। इसके बाद वह नगर निगम शिमला में पार्षद रहे और NSUI सहित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। उस वक्त को याद कर उन्होंने कहा कि उनके भाई और बहन नौकरी पेशा थे इसलिए उनके माता-पिता अक्सर उन्हें राजनीति छोड़कर नौकरी करने की सलाह देते थे।

संबंधित सामग्री

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

राज्य

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

बड़वानी के चेतन सोलंकी, जो 12वीं में फेल हो गए थे, ने हार न मानते हुए IIT खड़गपुर में प्रवेश प्राप्त किया और अब कृषि सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया है।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशामुक्त करने के लिए एक नई पहल की घोषणा की, जिसमें स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम शामिल है।