जालौन को मिली विकास परियोजनाएं

CM योगी ने जालौन को दी सौगात, 1273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन जिले में 324 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

CM योगी ने जालौन को दी सौगात, 1273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

जालौन को मिली विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन जिले को 1273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का लोकार्पण और 108 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

CM योगी का स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर जालौन जिले के दौरे पर उरई पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी पुलिस लाइन से सीधे इंदिरा स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए। जनसभा स्थल पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। 

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट 

अपने संबोधन की शुरुआत CM योगी आदित्यनाथ ने जालौन की अधिष्ठात्री जालौन वाली माता, एट बैरागढ़ की शारदा माता, महर्षि वेदव्यास और जलवान ऋषि को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि जालौन और कालपी अपने गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कालपी का कागज और यहां की मटर जनपद की पहचान हैं और पचनदा का संगम इस क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के माध्यम से कालपी के कागज उद्योग को नई पहचान मिली है और अब यह वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। 

बुंदेलखंड को मिली नहीं पहचान

CM योगी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बुंदेलखंड को दस्यु प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था और यहां के लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता था। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी नीतियों के कारण बुंदेलखंड पिछड़ा, वही लोग आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र की नई पहचान बन चुका है और झांसी जिले में बीडा (Bundelkhand Industrial Development Authority) के माध्यम से औद्योगिक विकास को गति मिल रही है, जिसका लाभ जालौन को भी मिलेगा।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026