धौलपुर में मेगा विकास परियोजनाएं

CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

धौलपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 176.95 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

धौलपुर में मेगा विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धौलपुर जिले के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित फूलपुर स्टेडियम में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने कुल 17 योजनाओं की सौगात दी और फूलपुर स्टेडियम के विकास के लिए बजट की घोषणा भी की।

4 विकास योजनाएं शामिल

इन परियोजनाओं में 155.33 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई 14 विकास योजनाएं शामिल हैं, जिनका लोकार्पण किया गया। वहीं, 21.62 करोड़ रुपए की लागत वाली 3 नई योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, ऊर्जा, जल संसाधन, पुलिस, स्वायत्त शासन और उद्यानिकी विभाग से संबंधित हैं। CM भजनलाल ने इस अवसर पर कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन विकास कार्यों से धौलपुर जिले में स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, पुलिस व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

इन योजनाओं का लोकार्पण

  • फूलपुर स्टेडियम के विकास के लिए 2.50 करोड़ रुपए
  • राजाखेड़ा क्षेत्र की मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपए की घोषणा 
  • रांडोली रपट पर पुल निर्माण
  • राजाखेड़ा कृषि उपज मंडी के लिए 37 बीघा भूमि आवंटन
  • रहेना वाली एवं लाठ वाली मंदिर के जीर्णोद्धार
  • बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड क्षमता बढ़ाने और सलेमपुर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की घोषणा 
  • नागर मिठावली एनीकट निर्माण
  • रामसागर सिंचाई परियोजना का पुनर्वास
  • 220 केवी जीएसएस मनिया का अपग्रेडेशन
  •  जारगा 33/11 केवी सब स्टेशन
  • राजाखेड़ा एवं सरमथुरा के एफएसटीपी प्लांट तथा पुलिस थाना एवं चौकियों के नवीन भवन शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

बिहार में बनेगा 336 KM का 6-लेन एक्सप्रेसवे, कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी

बिहार में बनेगा 336 KM का 6-लेन एक्सप्रेसवे, कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी

बिहार सरकार ने सड़क, AI और जल प्रबंधन परियोजनाओं का अनावरण किया। ये परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगी।

मां शारदा के दरबार में CM मोहन यादव, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ… अब लाडली बहनों को मिलेगा राखी का तोहफा!

मां शारदा के दरबार में CM मोहन यादव, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ… अब लाडली बहनों को मिलेगा राखी का तोहफा!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन किए और विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन के साथ स्थानीय सम्मेलन में भी भाग लिया।

सीएम डॉ. यादव ने इंदौर को दी 60 करोड़ की सौगात, जनता को समर्पित किया 'अटल पथ'

सीएम डॉ. यादव ने इंदौर को दी 60 करोड़ की सौगात, जनता को समर्पित किया 'अटल पथ'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की श्रृंखला शुरू की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

जयपुर में आवास आवंटन समारोह, CM भजनलाल ने 473 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

जयपुर में आवास आवंटन समारोह, CM भजनलाल ने 473 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

जयपुर में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू परिवारों को 473 फ्लैट की चाबियाँ दी गईं। CM भजनलाल शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026