दुबई निवेश सम्मेलन 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई निवेश सम्मेलन 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में ग्लोबल फाउंडेशन दुबई के प्रेसिडेंट डॉ.  दाऊद अल शेजावी  ने भेंट की। डॉ. शेजावी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को 7 से 9 सितंबर तक दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग कांग्रेस-2026 के 15वें संस्करण का आमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य फोकस सस्टेनेबल निवेश , डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्थिक विविधिता, उभरते बाजार और अंतर्राष्ट्रीय साझेधारी पर रहेगा। आयोजन की थीम "रीशेपिंग ग्लोबल प्रास्परेटी : अन्लाकिंग न्यू इन्वेस्टमेंट पाथवे टूवर्ड्स अ सस्टेनेबिल एण्ड इन्क्लूसिव फ्यूचर" है। डॉ. शेजावी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जानकारी दी कि गत वर्ष हुई एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग में 180 से अधिक देशों के 15 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से डॉ. शेजावी की भेंट के अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई और एमपी औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंद्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।

उपयोगी और महत्वपूर्ण होगा आयोजन

औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गत ढाई वर्ष में किए गए निवेश के प्रयासों को जमीन पर उतारने में सफलता मिल रही है। इस नाते दुबई में हो रहा आयोजन प्रदेश के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण रहेगा। इस एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग में वैश्विक निवेशकों के समक्ष निवेश- योग्य परियोजनाओं, नीतियों और क्षेत्रीय अवसरों को प्रदर्शित करने तथा बी2जी/बी2बी संवाद बढ़ाने का अवसर है। मैन्यूफैक्चरिंग, नवकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, आईटी/आईटीइएस, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन और नई तकनीकों में मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता को वैश्विक स्तर पर पोजिशन करने का मंच भी रहेगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियां विकसित करने और प्राथमिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने का मध्यप्रदेश को विशेष अवसर मिलेगा।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026