दुर्ग भिलाई में अनोखी मौत

दुर्ग भिलाई में मृत आदमी हुआ जिंदा, वीडियो आया सामने!

दुर्ग भिलाई में एक युवक को मृत घोषित करने के बाद अचानक शरीर में हलचल दिखने पर परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

By : हेमा गुप्ता
दुर्ग भिलाई में मृत आदमी हुआ जिंदा, वीडियो आया सामने!

दुर्ग भिलाई में मृत आदमी हुआ जिंदा, वीडियो आया सामने!

Durg Bhilai Unique Death: रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां भिलाई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद बॉडी को परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन जब रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। युवक के शरीर में हरकर दिखाई दी, जिसका वीडियो भी परिजनों ने बनाया। इसके बाद परिजन दोबारा युवक को हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हॉस्पिटल मैनेजमेंट पर लगाएं लापरवाही के आरोप

रिश्तेदारों ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया है। और हॉस्पिटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

3 जून को हॉस्पिटल में किया था भर्ती

पुरानी भिलाई के देव बलोदा निवासी रामअवतार रात्रे 3 जून को घर के बाथरूम में गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोट आई। परिजनों ने उन्हें तुरंत रायपुर के लोधी पारा चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि- 'रामअवतार की पसली में गंभीर चोट है और उनकी हालत नाजुक है। कुछ समय बाद इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।'

अंतिम संस्कार की तैयारी

मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन शव को लेकर घर के लिए रवाना हो गए। घर पर अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी चल रही थी—अर्थी सजाई जा चुकी थी और टेंट भी लग चुके थे।

लेकिन अस्पताल से निकलने के कुछ देर बाद एम्बुलेंस में अचानक रामअवतार के शरीर में हलचल दिखाई दी। उनके हाथ-पैर हिलने लगे। यह देखकर परिजन सकते में आ गए। उन्हें फौरन मेकाहारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रामअवतार की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो परिजनों ने खुद रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा रहा है।

परिवार का कहना है कि जब व्यक्ति के शरीर में हरकत हो रही थी, तो उसे मृत कैसे घोषित कर दिया गया? उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


 

संबंधित सामग्री

मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर बुलाई विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग

मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर बुलाई विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को लंच मीटिंग के लिए बुलाया है, जिसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना है।

RBI ने Paytm Payments Bank को Scheduled Banks की लिस्ट से हटाया, लाइसेंस रद्द होने के बाद हुई कार्रवाई

RBI ने Paytm Payments Bank को Scheduled Banks की लिस्ट से हटाया, लाइसेंस रद्द होने के बाद हुई कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank को बैंकिंग लाइसेंस की शर्तों का पालन न करने के कारण Scheduled Banks की सूची से हटा दिया है।

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाने के रवैये की कड़ी आलोचना की है।

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर