ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

आय से 459% ज्यादा संपत्ति,पूर्व आबकारी अधिकारी की 18.20 करोड़ की संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय ने धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ 18.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की। कार्रवाई PMLA के तहत की गई।

आय से 459% ज्यादा संपत्ति,पूर्व आबकारी अधिकारी की 18.20 करोड़ की संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी और उनके परिवार से जुड़ी 18.20 करोड़ रुपए की चल एवं अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

लोकायुक्त की एफआईआर के बाद शुरू हुई जांच

ईडी की भोपाल जोनल यूनिट ने यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस इंदौर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की। जांच के दौरान अधिकारियों ने भदौरिया और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों, बैंक खातों और लॉकरों की तलाशी ली। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बुलियन और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।

2 करोड़ आय,11 करोड़ से ज्यादा संपत्ति

जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की वैध आय लगभग 2 करोड़ रुपए थी। इसके विपरीत उनके द्वारा अर्जित संपत्तियों और किए गए खर्चों का कुल मूल्य 11.18 करोड़ रुपए पाया गया। इस तरह करीब 9.18 करोड़ रुपए की संपत्ति उनकी ज्ञात आय के मुकाबले अनुपातहीन पाई गई, जो उनकी वैध आय से लगभग 459 प्रतिशत अधिक है।

संपत्तियों के स्रोत का नहीं मिला संतोषजनक जवाब

ईडी के अनुसार तलाशी के दौरान मिली नकदी और आभूषणों पर भदौरिया ने अपना स्वामित्व स्वीकार किया, लेकिन उनके स्रोत से संबंधित कोई विश्वसनीय दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने कई महंगी चल और अचल संपत्तियां खरीदीं, जिनमें लगाए गए धन का स्रोत स्पष्ट नहीं था।

भविष्य की जब्ती कार्रवाई के लिए अटैचमेंट

ईडी का कहना है कि जांच में कुल 18.20 करोड़ रुपए की संदिग्ध संपत्तियों का पता चला है। इन्हें अपराध से अर्जित आय मानते हुए अस्थायी रूप से अटैच किया गया है। एजेंसी के अनुसार यह कदम संपत्तियों को बेचने, स्थानांतरित करने या छिपाने से रोकने तथा भविष्य में जब्ती की कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
 

संबंधित सामग्री

CM भगवंत मान का BJP पर हमला: बोले- चुनाव आते ही विपक्षी नेताओं के घर पहुंचती है ED

CM भगवंत मान का BJP पर हमला: बोले- चुनाव आते ही विपक्षी नेताओं के घर पहुंचती है ED

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जाता है।

ED की कार्रवाई पर भगवंत मान का भाजपा पर वार, बोले- चुनाव से पहले विरोधियों को जेल भेजना लोकतंत्र के खिलाफ

ED की कार्रवाई पर भगवंत मान का भाजपा पर वार, बोले- चुनाव से पहले विरोधियों को जेल भेजना लोकतंत्र के खिलाफ

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ED को भाजपा के लिए काम करने वाली एजेंसी करार दिया, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल।

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड, 10 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, सरकारी ठेकों के पैसों की जांच

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड, 10 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, सरकारी ठेकों के पैसों की जांच

ईडी ने आजम खान और उनकी जौहर यूनिवर्सिटी पर छापेमारी की, जिसमें कई दस्तावेज जब्त किए गए। जांच PMLA के तहत की जा रही है।

SAGA Group पर ED का बड़ा एक्शन..मुंबई-भोपाल में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त, 50+ शेल कंपनियों का नेटवर्क सामने आया

SAGA Group पर ED का बड़ा एक्शन..मुंबई-भोपाल में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त, 50+ शेल कंपनियों का नेटवर्क सामने आया

भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने SAGA Group पर बड़े पैमाने पर निवेश घोटाले के आरोप में छापे मारे, जिसमें भारी मात्रा में संपत्ति जब्त की गई।

ED ने IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया

ED ने IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया

पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को ED ने पूछताछ के लिए समन भेजा है, जो मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026