बड़े भाई ने की छोटे भाई पर सिलेंडर से हमलाकर की हत्या!

Lucknow Brother Murder

बड़े भाई ने की छोटे भाई पर सिलेंडर से हमलाकर की हत्या!

In Lucknow, an elder brother brutally murdered his younger sibling using a gas cylinder following a familial dispute.

बड़े भाई ने की छोटे भाई पर सिलेंडर से हमलाकर की हत्या

बड़े भाई ने की छोटे भाई पर सिलेंडर से हमलाकर की हत्या! |

Lucknow Brother Murder: लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई पर सलेंडर से हमलाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

दरअसल, आरोपी नशे का आदी है और वो आए दिन मां-बाप के साथ मारपीट करता था, घटना वाले दिन भी आरोपी ने पहले पिता के साथ मारपीट की थी। फिर जब पिता और मां बाजार जा रहे थे। उसी समय फिर से आरोपी ने मां को पिटना शुरु कर दिया। बीच बचाव करने आए भाई के साथ लड़ाई शुरु हो गई और उसने अपने छोटे भाई को मारा डाला।  

मृतक की पहचान

यह घटना 7 जून दोपहर जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-3 की है। मृतक की पहचान आर्यन मिश्र (21), जो कि बीज भंडार में काम करता था। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई अभिषेक मिश्रा (24) को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के पिता का बयान

सूत्रो के मुताबिक, पिता रामानंद मिश्रा ने बताया कि - 'छोटा बेटा आर्यन डालीगंज स्थित बीज भंडार में दवा सप्लाई का काम करता था। बड़ा बेटा अभिषेक कुछ नहीं करता है।

अभिषेक नशा करने के बाद अकसर सबसे मारपीट करता था। रविवार सुबह उसने मुझसे मारपीट की। हम किसी तरह उससे बचकर छत पर भाग गए। इसके बाद तैयार होकर दुकान का सामान लेने के लिए पत्नी के साथ अहियागंज जाने लगे।

इस दौरान अभिषेक ने अपनी मां मंजू मिश्रा की पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर ही उनको लात मारने लगा। मोहल्लेवालों ने बीच-बचाव कराया। छोटे बेटे आर्यन ने इसका विरोध किया तो बड़े बेटे अभिषेक ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसके बाद उसके सिर पर सिलेंडर से वार कर दिए।'

पड़ोसी का बयान

पड़ोस में रहने वाले शिवपूजन मिश्रा ने बताया ति -'सुबह के समय झगड़े के बाद रामानंद अपनी पत्नी के साथ चले गए। इसके बाद भी दोनों भाइयों के बीच विवाद चलता रहा। सड़क पर काफी मारपीट हुई, तो पड़ोस में रहने वाले किराएदार व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को हटा दिया।

अभिषेक को घर के अंदर भेज दिया, जबकि आर्यन को घर से सटे दूसरे मकान के अंदर कर दिया। इस दौरान छत के रास्ते आर्यन फिर अभिषेक के पास चला गया, जहां दोनों के बीच काफी विवाद हुआ।'

उन्होंने आगे बताया कि- 

'अभिषेक ने उसके सिर पर सिलेंडर से वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इससे भी अभिषेक का मन नहीं भरा तो उसकी टांग पकड़ कर खींचते हुए सड़क पर लाया, फिर मोहल्ले वालों से कहने लगा इसको मार दिया।

अब जिसको जो करना है कर लो। इस पर आर्यन को गंभीर हालत में चाचा परमानंद ने मोहल्ले वालों की मदद से ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।'

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लिया। अब सबूतों और बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि- 'आर्यन का सिर फट गया था। वह खून से लथपथ होकर घर में ही तड़प रहा था। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे उसके चाचा परमानंद मिश्र उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। इस दौरान घर से लेकर बाहर सड़क तक खून फैल गया।'

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

राज्य

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में 14 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

देश-विदेश

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।