फर्जी पासपोर्ट का खुलासा

महादेव बेटिंग एप मामला: सौरभ चंद्राकर का फर्जी पासपोर्ट वायरल, ओमान में गिरफ्तारी के बाद जांच तेज

सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी के बाद उनके फर्जी पासपोर्ट का खुलासा हुआ, जिसमें श्रीलंकाई क्रिकेटर का नाम दर्ज था।

महादेव बेटिंग एप मामला: सौरभ चंद्राकर का फर्जी पासपोर्ट वायरल,  ओमान में गिरफ्तारी के बाद जांच तेज

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमुख संचालक सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी के बाद अब उसके कथित फर्जी पासपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। वायरल हो रहे दस्तावेज में तस्वीर सौरभ चंद्राकर की बताई जा रही है, जबकि पासपोर्ट में नाम श्रीलंकाई क्रिकेटर अजंता मेंडिस के नाम पर दर्ज है। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और आशंका जताई जा रही है कि यह पहचान छिपाने और प्रत्यर्पण प्रक्रिया से बचने की रणनीति हो सकती है।

इसकी वैधता 21 जून 2034 तक बताई गई

जांच एजेंसियों के अनुसार, सौरभ चंद्राकर ने कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश किया था। पासपोर्ट संख्या E3387986 वाले इस दस्तावेज में अलग पहचान और जन्मतिथि दर्ज होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह पासपोर्ट 21 जून 2024 को जारी हुआ था और इसकी वैधता 21 जून 2034 तक बताई गई है।

पहचान अलग-अलग दर्ज मिली

एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी पहचान तैयार करने में किस नेटवर्क की मदद ली गई और इस दस्तावेज का इस्तेमाल किन देशों में किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगी रवि उप्पल ने पहले वानूआतू की नागरिकता हासिल की थी। वहीं, अलग-अलग दस्तावेजों में उनकी जन्मतिथि और पहचान अलग-अलग दर्ज मिली है।

सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI इस मामले में हजारों करोड़ रुपये के कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहे हैं।

नोटिस हटाने की मांग वाली याचिका खारिज

हाल ही में इंटरपोल की Commission for the Control of INTERPOL’s Files (CCF) ने सौरभ चंद्राकर की रेड नोटिस हटाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। CCF ने माना कि मामला वित्तीय अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।

अधिकारियों के मुताबिक, फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल ओमान के कानून में गंभीर अपराध माना जाता है। अब ओमान में हुई गिरफ्तारी के बाद भारत में उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

25 साल की युवती की प्रेग्नेंसी ने मचाया हड़कंप, दो बॉयफ्रेंड के बीच फंसा पिता का राज

25 साल की युवती की प्रेग्नेंसी ने मचाया हड़कंप, दो बॉयफ्रेंड के बीच फंसा पिता का राज

कानपुर में 25 वर्षीय गर्भवती युवती की लाश आम के बगीचे में मिली। पुलिस उसके दो प्रेमियों से पूछताछ कर रही है और मौत की वजह तलाश रही है।

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली, कमरे में खून से लथपथ मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली, कमरे में खून से लथपथ मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली और युवक गंभीर हालत में मिला। पुलिस जांच में जुटी है और मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है।

सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, बचाने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल

सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, बचाने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र के नांदेड़ में SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने कृपाण से हमला किया, जिसमें उनके हाथ पर चोट लगी।

शादी से इनकार पर प्रेमिका की ह*त्या: घर बुलाकर चाकू से किए 17 वार, शव के पास बैठा रहा आरोपी

शादी से इनकार पर प्रेमिका की ह*त्या: घर बुलाकर चाकू से किए 17 वार, शव के पास बैठा रहा आरोपी

बुलंदशहर में एक महिला की चाकू से हत्या का मामला सामने आया, आरोपी ने प्रेमिका पर 17 बार चाकू से हमला किया।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026