गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग, बुजुर्ग की मौत, आधे घंटे तक हुए धमाके

गाजियाबाद में भीषण आग

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग, बुजुर्ग की मौत, आधे घंटे तक हुए धमाके

गाजियाबाद के एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ, एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई गाड़ियाँ जलकर राख हो गईं।

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग बुजुर्ग की मौत आधे घंटे तक हुए धमाके

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग |

गाजियाबाद में एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी। आग देखते ही देखते 3 मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। AC के कंप्रेसर और AC गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट होने लगे। आधे घंटे तक धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

80 साल के बुजुर्ग की मौत

उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में एक 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चलाया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। हादसे में 12 गाड़ियां जलकर राख हो गई। घटना शनिवार तड़के पटेलनगर थाना इलाके की है।

सिलेंडर और कम्प्रेसर फटे

स्थानीय लोगों के मुताबिक- पटेलनगर में 3 मंजिला बिल्डिंग में ओमकार तोमर की एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर है। शुक्रवार को मालिक दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। वहां पर रखवाली करने के लिए 80 साल का कर्मचारी रोज की तरह रात में रुका था। सुबह 3 बजे सर्विस सेंटर के अंदर से तेज धमाके की आवाज सुनाई पड़ी। बाहर जाकर देखा तो सर्विस सेंटर से आग की लपटें उठ रही थी। चारों तरफ धुंआ दिखाई दे रहा था। थोड़ी -थोड़ी देर पर अंदर से गैस सिलेंडर और कम्प्रेसर फटने की आवाज सुनाई देने लगी। 

12 गाड़ियां जली

इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन करके आग लगने की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग में कई एसी जलकर पूरी तरह राख हो गई थी। थोड़ी ही दूर पर 80 साल के व्यक्ति की लाश पड़ी थी। जो पूरी तरह से झुलसा हुआ था। शव बाहर निकाला गया। बाहर खड़े लोगों ने उसकी पहचान की। बिल्डिंग के नीचे कई गाड़ियां खड़ी थी। जिसमें से 2 कार और 10 बाइक कुल 12 गाड़ियां जली हुई हालत में मिली। आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लगा।

संबंधित सामग्री

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड के प्रभावितों से मुलाकात कर राहत पैकेज का ऐलान किया।

Airforce का विमान क्रेश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

देश-विदेश

Airforce का विमान क्रेश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

असम के जोरहाट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान आग की चपेट में आया और दो हिस्सों में बंट गया।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

राज्य

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

पिथौरागढ़ में पर्यटकों की गाड़ी पर चट्टान गिरने से ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रुप से घायल हैं।