हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया सहयोग बढ़ा

हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ेगी साझेदारी, शिक्षा से निवेश तक 6 क्षेत्रों पर बनी सहमति

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया ने शिक्षा, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की।

By : रोहन उमक
हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ेगी साझेदारी, शिक्षा से निवेश तक 6 क्षेत्रों पर बनी सहमति

हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ेगी साझेदारी, शिक्षा से निवेश तक 6 क्षेत्रों पर बनी सहमति

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा है। बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत संबंधों का लाभ हरियाणा के युवाओं, विद्यार्थियों और किसानों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री सैनी को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण भी दिया।

हरियाणा सीएम सैनी

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, उप प्रधान सचिव अजय कुमार, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, संयुक्त निदेशक हिना बिंदलिश और ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बिजनेस काउंसिल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिक्षा और रिसर्च में बढ़ेगा सहयोग

दोनों पक्षों ने हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शोध संस्थानों के बीच स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने पर चर्चा की। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, कृषि और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की दिशा में भी रुचि दिखाई।

युवाओं को ग्लोबल स्किलिंग का फायदा

बैठक में हरियाणा के युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर भी चर्चा हुई। आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्किल यूनिवर्सिटीज को ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों से जोड़ने की योजना पर विचार किया गया। इससे हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, आईटी और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

CM सैनी और भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के बीच उच्चस्तरीय बैठक

आधुनिक तकनीक से बदलेगी खेती की तस्वीर

कृषि क्षेत्र में प्रिसिजन एग्रीकल्चर, कम पानी में खेती, मिट्टी की सेहत सुधारने, डेयरी टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग जैसी तकनीकों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इससे हरियाणा के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्रीन एनर्जी और निवेश पर जोर

क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर एनर्जी, बैटरी स्टोरेज और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं में सहयोग की संभावनाएं तलाशी गईं। इसके अलावा हरियाणा के ऑटोमोबाइल, एग्रीटेक और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ऑस्ट्रेलियाई निवेश को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

खेल और पर्यटन में भी सहयोग की तैयारी

बैठक में खेल के क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। स्पोर्ट्स साइंस, एथलीट ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञता का लाभ हरियाणा के खिलाड़ियों को दिलाने पर विचार किया गया। क्रिकेट, हॉकी और कुश्ती जैसे खेलों में विशेष प्रशिक्षण की संभावनाएं भी बैठक के एजेंडे में रहीं।

संबंधित सामग्री

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में 2000 नए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों में जनसंवाद के लिए पहुंचेंगे, स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देंगे।

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को झूठ का प्रयास बताया और मध्यप्रदेश की प्रगति पर जोर दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर