समीक्षा बैठक गुरुग्राम

हरियाणा CM सैनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- सिर्फ फाइल बंद करने से नहीं निपटेगी शिकायत

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

By : सोनिया रायकवार
हरियाणा CM सैनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- सिर्फ फाइल बंद करने से नहीं निपटेगी शिकायत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि किसी शिकायत को सिर्फ अधिकारी की निस्तारण रिपोर्ट के आधार पर खत्म नहीं माना जाएगा। शिकायत का वास्तविक समाधान तभी माना जाएगा, जब संबंधित नागरिक खुद इसकी पुष्टि करे।

शिकायत के समाधान की नागरिक से होगी पुष्टि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास नागरिकों की समस्याओं की जानकारी लेने और उनके समाधान की स्थिति पर नजर रखने के लिए अलग व्यवस्था है, जिसकी वह खुद निगरानी करते हैं। कई मामलों में वह शिकायतकर्ता से सीधे बात करके यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि समस्या वास्तव में दूर हुई है या नहीं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी शिकायत को अधिकारी द्वारा निस्तारित बताया गया है, लेकिन नागरिक अब भी समस्या की बात करता है, तो मामले की दोबारा जांच की जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

ग्राउंड परफॉर्मेंस ACR में होगी दर्ज

CM सैनी ने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही केवल कार्यालय में बैठकर काम करने तक सीमित नहीं रहेगी। जमीन पर दिखाई देने वाले परिणामों के आधार पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली का आकलन किया जाएगा और गुरुग्राम में उनकी ग्राउंड परफॉर्मेंस को ACR में भी दर्ज किया जाएगा।

STP मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

बैठक में गुरुग्राम में एक बिल्डर द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के उचित संचालन से जुड़ी शिकायत का भी मामला सामने आया। हरियाणा सरकार के मुताबिक, मामले में लापरवाही पाए जाने पर गुरुग्राम के दो क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

गुरुग्राम की जलापूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत

गुरुग्राम की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने का भी फैसला लिया गया। सरकार के मुताबिक, ककरोई हेड से बसई जल शोधन संयंत्र तक 69.585 किलोमीटर लंबी भूमिगत दबावयुक्त पाइपलाइन परियोजना का जनवरी में शिलान्यास किया जाएगा।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,993.59 करोड़ रुपये है और इसे 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

RMC के लिए जोनवार व्यवस्था

गुरुग्राम में रेडी मिक्स कंक्रीट यानी RMC के लिए जोनवार क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, इसका उद्देश्य निर्माण गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना और शहर में इससे जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करना है।

दिल्ली से कूड़ा लाने वाले वाहनों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से गुरुग्राम में कूड़ा लाकर डालने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसे वाहनों को जब्त करने और भारी जुर्माना लगाने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की सफाई और पर्यावरण से समझौता नहीं किया जाएगा।

गुरुग्राम के साथ दूसरे शहरों पर भी फोकस

CM सैनी ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके साथ ही फरीदाबाद और प्रदेश के उन दूसरे शहरों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था और राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में लिए गए फैसलों का असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना, उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान करना और प्रशासन तथा जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाए रखना है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर