हरियाणा सीएम का सिंगापुर दौरा

सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर दौरे पर हैं, जहाँ वे निवेश, औद्योगिक सहयोग, और शिक्षा के क्षेत्रों में साझेदारियों पर चर्चा कर रहे हैं।

By : सोनिया रायकवार
सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिंगापुर पहुंच गए हैं। उनका यह दौरा 4 से 6 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश, औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और कौशल विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

निवेश के लिए उद्योग जगत से करेंगे बातचीत

मुख्यमंत्री सैनी सिंगापुर में उद्योग समूहों, निवेशकों, कॉरपोरेट प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ राउंड-टेबल बैठकों में हिस्सा लेंगे। इनमें सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, एग्रो-फूड प्रोसेसिंग, विमानन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में निवेश का न्योता

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सुविधाएं स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही अगले साल प्रस्तावित ‘हैपनिंग हरियाणा’ में निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को शामिल होने का न्योता दिया जाएगा।

SING फोरम में भी लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री के दौरे में ‘सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ’ यानी SING फोरम से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। यह मंच भारत और सिंगापुर के सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योग जगत और निवेशकों के बीच कारोबारी साझेदारी और निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए बनाया गया है।

जंगल सफारी मॉडल को भी समझेंगे

दौरे के दौरान सिंगापुर सफारी का अवलोकन भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल है। इसका उद्देश्य हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना के लिए वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन और सफारी संचालन से जुड़े मॉडल को समझना है। सिंगापुर के अनुभवों से हरियाणा की प्रस्तावित परियोजना को लेकर संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

6 अक्टूबर को प्रवासी भारतीयों से मुलाकात

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को सिंगापुर में सिख कारोबारियों और प्रवासी भारतीय उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान हरियाणा में निवेश, उद्योग स्थापित करने और प्रदेश के आर्थिक विकास में भागीदारी के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

संबंधित सामग्री

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर