हिमाचल प्रदेश विकास परियोजनाएं

हिमाचल CM सुक्खू ने रामपुर को दी 232.93 करोड़ की सौगात, 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232.93 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं का ऐलान किया।

By : रोहन उमक
हिमाचल CM सुक्खू ने रामपुर को दी 232.93 करोड़ की सौगात, 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिमाचल CM सुक्खू ने रामपुर को दी 232.93 करोड़ की सौगात, 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र को 232.93 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने शिंगला हेलीपैड, रामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 28 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमि पूजन किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इन परियोजनाओं में पेयजल, सीवरेज, सिंचाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़क संपर्क से जुड़े कार्य शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, इनके पूरा होने से रामपुर क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की एक झलक

पेयजल, सीवरेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने रामपुर तहसील की ग्राम पंचायत भड़ावली में गांवों के समूह के लिए 4.83 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा रामपुर के वार्ड नंबर-8 डकोलड़ में 8.36 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीवरेज प्रणाली का भी उद्घाटन किया।

ग्राम पंचायत देवनगर में प्लानू से शलून तक 2.56 करोड़ रुपये की प्रवाह सिंचाई योजना और वार्ड नंबर-9 खानरी में मौजूदा सीवरेज योजना से एमजीएमएससी अस्पताल खनेरी को जोड़ने के लिए 71 लाख रुपये की सीवरेज कनेक्टिविटी का लोकार्पण किया गया।

देलठ में 2.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और रामपुर तहसील में गानवी खड्ड पर 1.84 करोड़ रुपये से निर्मित बैली ब्रिज भी जनता को समर्पित किया गया।

सड़कों के विस्तार और उन्नयन पर जोर

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने वाली कई परियोजनाओं का भूमि पूजन भी किया। इनमें 35.93 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन का कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त 2.50 करोड़ रुपये की अस्पताल कॉलोनी से सरलाप्रोग सड़क और 4.19 करोड़ रुपये की कोटला-कुन्नी सड़क परियोजना का भी भूमि पूजन किया गया।

हिमाचल सीएम सुक्खू

राजपुरा-दरशाल सड़क के लिए 6.07 करोड़ रुपये, उरू से धार सड़क के लिए 3.60 करोड़ रुपये और सवान-दोई सड़क के लिए 4.81 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी शामिल हैं।

कई ग्रामीण सड़कों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

कार्यक्रम के दौरान सेरी पुल-अणुराक्षी सड़क के लिए 9.99 करोड़ रुपये, पलजारा-गिन्छा-पेई सड़क के लिए 11.19 करोड़ रुपये और कूट-किन्फी सड़क के लिए 13.85 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया।

इसके अलावा पटैना-कैंची से दारन घाटी, मंगलाड़ पुल से गांव रूनपू, गांव मोलगी, रुंगचा-धारला, दलोग-चाश्नी-मड़ोग, ढाई-बरकेली, चड़ी से ढरण, चकटी-थैली, चेबड़ी से नगालनी, लाहरू से खरेला और एरली-मझेवटी सड़कों से संबंधित विभिन्न निर्माण एवं उन्नयन कार्य भी शुरू किए गए।

लबाना-सदाना, भगावत से धोआ गांव और फांचा से फांचा कंडा तक सड़क निर्माण एवं उन्नयन के लिए 45 लाख रुपये की परियोजना का भी भूमि पूजन किया गया। इन कार्यों से रामपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क और आवागमन सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : CM डॉ. यादव

प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मंडला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आदिवासी समुदाय के लिए बोनस वितरण शामिल हैं।

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा और समाजिक समानता पर जोर दिया। स्कूल भवन के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर