hockey tournament: पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ बजेगा हॉकी का शंखनाद!

hockey-tournament

hockey tournament: पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ बजेगा हॉकी का शंखनाद!

hockey tournament पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ बजेगा हॉकी का शंखनाद

hockey tournament: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को इतिहास रचने की तैयारी चल रही है। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस बार पूरे देशभर में एक साथ हज़ारों हॉकी मैच खेले जाएंगे। इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। इसी के तहत छत्तीसगढ़ हॉकी संघ ने राज्य के सभी 27 जिलों में एक साथ सुबह 8 बजे से हॉकी मैच आयोजित करने की योजना बनाई है। [caption id="attachment_112462" align="alignnone" width="300"]hockey tournament hockey tournament[/caption]

1 नवंबर को राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी

छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह भारतीय हॉकी संघ के निर्देशन में किया जा रहा है। खेल विभाग को इसमें शामिल नहीं किया गया है, इसलिए जिला संघ अपने-अपने स्तर पर आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगे। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए राज्य और जिला संघों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिला इकाई महिला और पुरुष दोनों टीमों की सूची तैयार करे। इन सूचियों के आधार पर 1 नवंबर को राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

hockey tournament: भारत इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाएगा

आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक खेल कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय हॉकी के गौरवशाली सफर को सम्मान देने का प्रतीक होगा। 7 नवंबर 1925 को भारत में पहली बार हॉकी की प्रशासनिक संस्था का गठन किया गया था। ठीक सौ वर्ष बाद उसी दिन एक साथ देशभर में मैच खेलकर भारत इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाएगा।

भारतीय हॉकी ने फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से वापसी की

मृणाल चौबे ने आगे बताया कि भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग 1928 से 1959 तक का दौर रहा, जब भारतीय टीम ने विश्व स्तर पर लगातार प्रभुत्व बनाए रखा। 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में टीम ने नीदरलैंड को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद भारत ने कुल आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जो किसी भी देश द्वारा हॉकी में जीते गए सबसे अधिक स्वर्ण हैं। हालांकि 1980 और 90 के दशक में टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन 1998 के बाद से भारतीय हॉकी ने फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से वापसी की है।

नई पहचान दिलाने का प्रयास करेगा

छत्तीसगढ़ हॉकी संघ का यह सामूहिक मैच आयोजन न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में खेल भावना को एकजुट करेगा और भारतीय हॉकी को विश्व रिकॉर्ड के जरिए नई पहचान दिलाने का प्रयास करेगा।

संबंधित सामग्री

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

राज्य

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

देश-विदेश

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने NEET की परीक्षा में विफलता के डर से सुसाइड कर लिया। परीक्षा रद्द होने पर उसने अपनी जान दे दी।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।

2 वर्षीय नव्या ने 48 सेकंड में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सभी राजधानियां याद

राज्य

2 वर्षीय नव्या ने 48 सेकंड में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सभी राजधानियां याद

इंदौर की 2 साल की नव्या बाहेती ने मात्र 48 सेकंड में भारत के सभी राज्यों की राजधानियों के नाम याद कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।