Chhattisgarh Police: IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

ips-ratanlal-dangi-si-wife-sexual-harassment-claim

Chhattisgarh Police: IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

chhattisgarh police ips रतनलाल डांगी पर si की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

IG ने खुद DGP को लिखी शिकायत

छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से शिकायत की है। मामले की जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है।

महिला ने पिछले 7 साल का उत्पीड़न बताया

महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। वहीं आईपीएस डांगी ने भी डीजीपी को लिखित शिकायत में बताया है कि महिला उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है, साथ ही जहर लेकर धमकी देने और वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखने जैसी शर्तें भी रखी हैं।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता के मुताबिक साल 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे। शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया।

बंगले में बुलाने और तबादले की धमकी

शिकायत में महिला ने दावा किया कि डांगी उन्हें अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। बिलासपुर में IG पद पर रहते हुए भी सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करने का दबाव बनाया गया। महिला ने यह भी बताया कि उनके पास कई डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

IG डांगी ने DGP से शिकायत

महिला के आरोपों पर IG डांगी का भी पक्ष सामने आया है. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की उन्होंने खुद ही डीजीपी अरुणदेव गौतम को लिखित शिकायत की है. जिसमें उन्होंने बताया कि महिला उसे साजिश के तहत ब्लैकमेल कर रही है. डांगी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी पिछले कई वर्षों से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उनके परिवार को मानसिक प्रताड़ना दे रही है. डांगी ने डीजीपी को सौंपे पत्र में लिखा है कि महिला उनके वाशरूम और निजी पलों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही है. DGP को लिखे पत्र की कुछ बातें सोर्स के हवाले से बाहर आई हैं जो बेहद चौंकाने वाली हैं.

पत्र में डांगी के दावे

महिला ने जहर की शीशी लेकर धमकी दी और शर्तें रखीं वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी, वाशरूम तक फोटो लेने का दबाव विरोध करने पर ब्लेड से हाथ काटकर आत्महत्या का नाटक परिवार से अलग करने और मानसिक अवसाद में डालने की कोशिश

IPS रतनलाल डांगी का परिचय

रतनलाल डांगी 2003 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिलों में SP रह चुके हैं। सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज में IG पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में निदेशक हैं। डांगी योग गुरु भी हैं और उनकी आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

कौन है IPS रतनलाल डांगी

IPS रतनलाल डांगी छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं, जबकि सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज में आईजी पद पर भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में वे चंद्रखुरी स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं. उनके X प्रोफाइल के मुताबिक उनकी आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं. वे एक योग गुरु भी हैं. Read More:- नीरज चोपड़ा को मिला सम्मान: ओलंपियन नीरज चोपड़ा को लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नई नीति अपनाई, खिलाड़ियों को लिखित परीक्षा और PET से छूट देने का निर्णय लिया।

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

राज्य

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। गिल और ईशान के शतक से भारत ने 402 रन बनाए।

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

देश-विदेश

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने NEET की परीक्षा में विफलता के डर से सुसाइड कर लिया। परीक्षा रद्द होने पर उसने अपनी जान दे दी।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।