जयपुर में वर्कशॉप में भीषण आग

जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक; 50 से ज्यादा गाड़ियां थीं खड़ी

जयपुर के सीतापुरा स्थित मर्सिडीज वर्कशॉप में आग लगने से 8 कारें और कई महंगे पार्ट्स नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

By : शिवम् पांडेय
जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक; 50 से ज्यादा गाड़ियां थीं खड़ी

जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके के सीतापुरा स्थित बालाजी मार्केट में मंगलवार देर रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते वर्कशॉप में खड़ी करीब 8 कारें, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग का धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बंद कराई गई। करीब 10 दमकलों ने 2 दर्जन से ज्यादा फेरे लगाए और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वर्कशॉप में 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं

हादसे के समय वर्कशॉप में नई और पुरानी 50 से ज्यादा कारें मौजूद थीं। आग तेजी से फैलने से पहले फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने कई कारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे नुकसान को और बढ़ने से रोका जा सका। फायर ऑफिसर उषा शर्मा के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 दमकलों को मौके पर लगाया गया। दमकल वाहनों ने कई बार वर्कशॉप तक पहुंचकर पानी की बौछार की और आग को नियंत्रित किया।

आग से कारें और महंगे पार्ट्स जले

भीषण आग की चपेट में आने से वर्कशॉप में खड़ी करीब 8 कारें पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा एसेसरीज और कई महंगे पार्ट्स भी आग में नष्ट हो गए। आग इतनी विकराल थी कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने समय रहते आसपास के इलाके को सुरक्षित किया और आग को दूसरी जगह फैलने से रोकने के प्रयास किए।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सांगानेर सदर थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि आग की चपेट में आने से कई कारों को बचा लिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग लगने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।

सगाई समारोह में भीषण हादसा, गैस पाइप फटने से 1 की मौत

सगाई समारोह में भीषण हादसा, गैस पाइप फटने से 1 की मौत

दमोह के एक सगाई समारोह में गैस पाइपलाइन फटने से लगी आग में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए।

लुधियाना में बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख; 3 फायर टेंडरों ने पाया काबू

लुधियाना में बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख; 3 फायर टेंडरों ने पाया काबू

पंजाब के लुधियाना में एक बिस्कुट और नमकीन फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें फैक्टरी के सामान सहित लाखों रुपये का स्टॉक नष्ट हो गया।

राजापार्क में Zaivik का पहला मॉडल स्टोर शुरू,पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

राजापार्क में Zaivik का पहला मॉडल स्टोर शुरू,पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में पेस्टिसाइड-फ्री और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में Zaivik ने अपने पहले मॉडल स्टोर की शुरुआत की है।

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिससे 6 लोग घायल हो गए। दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर